जेनिफर लॉरेन्स बनीं सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री

लॉस एंजिलिस: इस साल फोर्ब्स की सूची के अनुसार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेनिफर लॉरेन्स 2014 में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं. उन्‍होंने कमाई करने में क्रिस प्रैट को भी पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स ने कल शाम वर्ष भर में अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची जारी की है. […]

लॉस एंजिलिस: इस साल फोर्ब्स की सूची के अनुसार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेनिफर लॉरेन्स 2014 में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं. उन्‍होंने कमाई करने में क्रिस प्रैट को भी पीछे छोड़ दिया है.
फोर्ब्स ने कल शाम वर्ष भर में अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची जारी की है. यह सूची ‘बॉक्स ऑफिस मोजो’ के आंकडे के आधार पर तैयार की गयी है.
‘एक्स मैन : डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट’ में मिस्टिक और ‘द हंगर गेम्स’ में कैटनिस एवरडीन की भूमिका अदा करने के बाद 24 वर्षीय लॉरेन्स ने इस लिस्‍ट में पहला स्थान हासिल किया.
इन फिल्मों ने विश्व भर में 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की. ‘द लेगो मूवी’ और ‘गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ में अपने दमदार अभिनय के बूते 35 वर्षीय प्रैट दूसरे स्थान पर रहे. उनके इन दोनों फिल्मों ने विश्व भर में 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >