अमांदा बायनेस से परेशान हैं मिली सायरस

गायिका अभिनेत्री मिली सायरस ने ट्विटर पर अमांदा बायनेस के साथ चल रहे शब्दों के टकराव के बारे में कहा है कि वह अमांदा से परेशान हैं. ई ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि अमांदा बायनेस ने अपने ट्वीट में सायरस पर बार बार बदसूरत होने का आरोप लगाया है. साथ ही अमांदा […]

गायिका अभिनेत्री मिली सायरस ने ट्विटर पर अमांदा बायनेस के साथ चल रहे शब्दों के टकराव के बारे में कहा है कि वह अमांदा से परेशान हैं.

ई ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि अमांदा बायनेस ने अपने ट्वीट में सायरस पर बार बार बदसूरत होने का आरोप लगाया है. साथ ही अमांदा ने यह भी कहा है कि सायरस ने इस 20 वर्षीय गायिका की बिना मेकअप वाली तस्वीरें भी ट्विटर पर डाली हैं.

इस बारे में पूछने पर सायरस ने कहा ‘उनके विचारों के बारे में मैं कभी नहीं सोचती. मेरी राय में यह ठीक तो नहीं है लेकिन मैं आग में और घी भी नहीं डालना चाहती. मैंने तो तब तक उनके लिए अच्छा ही सोचा था जब तक उन्होंने मुझ पर हमला नहीं किया. अब तो वह ट्विटर पर खुल कर मेरे खिलाफ बोल रही हैं. मैं उनसे परेशान हो गई हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >