हॉलीवुड गायिका केटी को मिला बर्थडे पर मनचाहा गिफ्ट

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड गायिका केटी पेरी को उनके जन्म दिन पर मनचाहा तोहफा मिला है. पेरी की ख्वाइश थी कि पित्जा की दुकान के साइनबोर्ड पर उनका नाम हो और उनकी यह ख्वाइश उनके 30 वें जन्म दिन से 4 दिन पहले ही पूरी हो गई. टीएमजेड की खबरों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में शेकीज […]

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड गायिका केटी पेरी को उनके जन्म दिन पर मनचाहा तोहफा मिला है. पेरी की ख्वाइश थी कि पित्जा की दुकान के साइनबोर्ड पर उनका नाम हो और उनकी यह ख्वाइश उनके 30 वें जन्म दिन से 4 दिन पहले ही पूरी हो गई.

टीएमजेड की खबरों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में शेकीज पित्जा ने केटी की न सिर्फ यह ख्वाहिश पूरी की बल्कि वह उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए शानदार पार्टी के आयोजन की योजना भी बना रहा है.
केटी पेरी ने कल ट्वीट में यह खुलासा करते हुए कहा कि मैं चाहती थी कि मेरे जन्मदिन पर मेरा नाम शेकीज पित्जा के आउटलेट के साइनबोर्ड पर हो और ऐसा हो गया. वाह..
कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी योजना है कि कैलिफोर्निया मेंकंपनी की सभी दुकानों पर पेरी के लिए जन्म दिन की शुभकामना संदेश लगाएंगे. इसके अलावा कंपनी एक खास किस्म के पित्जा का नाम पेरी के नाम पर रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >