किम करदाशियां और उनके रैपर पति को सुनने पडे ताने

लॉस एंजिलिस : जानीमानी अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल किम करदाशियां और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट को लेविन फैशन शो के दौरान देर से आने की वजह से लोगों के तानों का शिकार होना पडा. एक वीडियो में ‘कॉलेज ड्रॉपआउट’ के रैपर को अपना और पत्नी का यह कहते हुए बचाव करते देखा जा सकता […]

लॉस एंजिलिस : जानीमानी अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल किम करदाशियां और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट को लेविन फैशन शो के दौरान देर से आने की वजह से लोगों के तानों का शिकार होना पडा.

एक वीडियो में ‘कॉलेज ड्रॉपआउट’ के रैपर को अपना और पत्नी का यह कहते हुए बचाव करते देखा जा सकता है कि स्टेज के पीछे डिजायनर उनसे कुछ बात करना चाहते थे.

अपनी सीट की ओर जाने से पहले रैपर ने कहा, ‘अल्बेर हमसे बात कर रहे थे. हमें ताने मत मारिये, हमने कोई देरी नहीं की है.’ इससे पहले भी बालमेन शो के दौरान 33 वर्षीय कान्‍ये वेस्‍ट को यूक्रेन के एक पत्रकार के कटाक्ष का सामना करना पडा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >