...तो इन्‍होंने ''किस'' के लिए दे दिए 49 लाख रूपये

चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने कुछ ऐसा कर डाला कि सब हैरान हो गए. हर्ले ने चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए किस देने की बोली लगाई. एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के ग्रैंड बॉल समारोह के दौरान जुलियन भारती ने पूरे 49 लाख […]

चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने कुछ ऐसा कर डाला कि सब हैरान हो गए. हर्ले ने चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए किस देने की बोली लगाई. एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के ग्रैंड बॉल समारोह के दौरान जुलियन भारती ने पूरे 49 लाख रुपये की रकम चुकाई. इसके बाद जो हुआ उसे देख लोगों की आखें खुली की खुली रह गई.

हर्ले ने बिना कोई देर किए इतनी बड़ी रकम की बोली लगानेवाले जूलियन के साथ लिपलॉक किया. हर्ले ने केवल किस करने की सिर्फ एक रस्म अदा ही नहीं की बल्कि पूरी शिद्दत के साथ जीतनेवाले आदमी को किस करने का पूरा मौका दिया. किस करने के बाद दोनों ने कैमरे के लिए कई फोटो भी खिचवाईं.

उल्‍लेखनीय है कि भारती कैनेडा के मशहूर बैंकर स्टैन भारती के बेटे हैं. भारती की शादी हो चुकी है और उनके तीन बच्चे भी हैं. इतने पैसे एकसाथ इकट्ठा होने से हर्ले बेहद खुश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >