शकीरा को फेसबुक पर सबसे ज्यादा लाइक

पेरिस : कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. उनके चाहने वाले सबसे ज्यादा हैं. इस बात का खुलासा फेसबुक के जरिये हुआ है. वह फेसबुक पर 10 करोड से भी अधिक प्रशंसकों तक पहुंचने वाली पहली शख्स बन गयी हैं. साथ ही वह इस सोशल नेटवर्क पर सबसे अधिक […]

पेरिस : कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. उनके चाहने वाले सबसे ज्यादा हैं. इस बात का खुलासा फेसबुक के जरिये हुआ है. वह फेसबुक पर 10 करोड से भी अधिक प्रशंसकों तक पहुंचने वाली पहली शख्स बन गयी हैं. साथ ही वह इस सोशल नेटवर्क पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली हस्ती बन गयी हैं.

हाल ही में 2014 के ब्राजील वल्र्ड कप के समापन समारोह में अपना कार्यक्रम पेश करने वाली बहु भाषी गायिका अपनी प्रतिद्वंद्वियों-एमिनेम और रिहाना से आगे हैं जिनके क्रमश: 9.19 करोड और 8.9 करोड प्रशंसक हैं. अपने फेसबुक पेज पर शकीर ने लिखा है कि वह इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >