‘ब्वॉयज एन द हूड'' के निर्माता जॉन सिंगलटन का निधन

न्यूयॉर्क : ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी और सर्वाधिक युवा निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन हो गया है. वह 51 वर्ष के थे. सिंगलटन के परिवार ने सोमवार को बताया कि निर्देशक को दिल का दौरा पड़ा था जिसके करीब दो सप्ताह बाद उन्हें जीवन सुरक्षा प्रणाली से हटा दिया […]

न्यूयॉर्क : ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी और सर्वाधिक युवा निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन हो गया है. वह 51 वर्ष के थे.

सिंगलटन के परिवार ने सोमवार को बताया कि निर्देशक को दिल का दौरा पड़ा था जिसके करीब दो सप्ताह बाद उन्हें जीवन सुरक्षा प्रणाली से हटा दिया गया था. सिंगलटन को मात्र 24 वर्ष की आयु में ‘ब्वॉयज एन द हुड’ के लिए ‘अकेडमी अवार्ड फॉर बेस्ट डॉयरेक्टर’ वर्ग में नामांकित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >