प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बेटी के शुरुआती करियर को लेकर कही ये बात

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड के सफल कलाकारों में शुमार की जाती हैं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि उन्हें कुछ समय के लिए चिंता हुई जब उनकी बेटी बहुत तेजी से कदम बढ़ा रही थीं. ‘‘फैशन”, ‘‘कमीने” और ‘‘बर्फी” जैसी सफल फिल्में करने वाली प्रियंका टीवी शो ‘‘क्वांटिको” […]

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड के सफल कलाकारों में शुमार की जाती हैं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि उन्हें कुछ समय के लिए चिंता हुई जब उनकी बेटी बहुत तेजी से कदम बढ़ा रही थीं.

‘‘फैशन”, ‘‘कमीने” और ‘‘बर्फी” जैसी सफल फिल्में करने वाली प्रियंका टीवी शो ‘‘क्वांटिको” में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अमेरिका में रह रही हैं. इस टीवी शो के बाद हॉलीवुड में उन्हें फिल्में मिलने लगी हैं. प्रियंका अपनी मां के साथ प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स भी चलाती हैं.

यह पूछने पर कि क्या प्रियंका की मां होना ऐसे समय में कठिन है जब फिल्म उद्योग में पुरुषों का वर्चस्व है तो मधु ने बताया, ‘कभी मुझे संदेह होता था कि क्या वह सही रास्ते पर जा रही है. वह बहुत तेजी से कदम बढ़ा रही थी.’ मधु ने बताया कि प्रियंका काफी ‘‘सही तरीके” से अभिनेत्री के तौर पर उभरी और मां के तौर पर वह हर कदम पर अपनी बेटी के साथ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >