एक्‍ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने कुक मैरोने संग कर ली सगाई

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने करीब नौ महने तक डेटिंग करने के बाद ऑर्ट गैलरी के निदेशक कुक मैरोने के साथ सगाई कर ली. पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 वर्षीया लॉरेंस को हाल ही में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी पहने देखा गया जब वह 37 वर्षीय मैरोने […]

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने करीब नौ महने तक डेटिंग करने के बाद ऑर्ट गैलरी के निदेशक कुक मैरोने के साथ सगाई कर ली. पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 वर्षीया लॉरेंस को हाल ही में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी पहने देखा गया जब वह 37 वर्षीय मैरोने के साथ न्यू यॉर्क सिटी में घूमती नजर आईं.

एक सूत्र ने पेज सिक्स आउटलेट को बताया, “उनके हाथ में हीरे की बड़ी सी अंगूठी थी. उन्हें देख कर लग रहा था कि वह जश्न मना रहे हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे थे.”

आउटलेट ने कहा, “अंगूठी साफ तौर पर नजर आ रही थी. वे कोने की तरफ बैठे हुए थे. वह काले रंग का प्यारा सा लिबास पहने हुई थीं जिसपर सफेद रंग के पोल्का डॉट्स थे.”

लॉरेंस एक प्रतिनिधि ने पेज सिक्स को पुष्टि की दोनों बहुत जल्द विवाह के बंधन में बंध जाएंगे. मैरोने से पहले लॉरेंस फिल्म निर्देशक डेरेन एरोनोफ्सकी के साथ रिलेशनशिप में थी जिन्होंने 2017 की उनकी फिल्म “मदर” का निर्देशन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >