Royal Wedding के बाद प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल बने Duke and Duchess of Sussex

लंदन/विंडसर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की शाही विवाह की परंपरा के अनुरूप अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मार्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की. शाही दंपति विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक विवाह समारोह में शनिवार को परिणय सूत्र में बंध गये, जिसके बाद […]

लंदन/विंडसर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की शाही विवाह की परंपरा के अनुरूप अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मार्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की.

शाही दंपति विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक विवाह समारोह में शनिवार को परिणय सूत्र में बंध गये, जिसके बाद उन दोनों ने औपचारिक रूप से अपने पद ग्रहण किये.

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, महारानी ने शनिवार को प्रिंस ऑफ वेल्स हैरी को ड्यूक की उपाधि प्रदान की, जिसके बाद वह ड्यूक आॅफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डंबर्टन और किलकील होंगे.

उन्होंने कहा, इस तरह प्रिंस हैरी ‘हिज रॉयल हाइनेस द ड्यूक ऑफ ससेक्स’ बन गये और मेगन मार्कल ‘हर रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स’ बन गयीं.

परंपरा के अनुसार, महारानी अपने शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनके विवाह के अवसर पर एक उपाधि प्रदान करती हैं. ससेक्स के ड्यूक का पद अभी खाली था और ऐसा माना जा रहा था कि प्रिंस हैरी उसके लिए स्वाभाविक पसंद होंगे.

प्रिंस हैरी ब्रिटिश सिंहासन क्रम में छठे क्रम में हैं. ड्यूकडम ब्रिटिश राजशाही में सबसे उच्चा पद माना जाता है और इसकी व्युत्पत्ति लैटिन शब्द ड्यूक्स से हुई है, जिसका अर्थ होता है – नेता.

प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडलटन को अप्रैल 2011 में उनके विवाह के अवसर पर ड्यूक एंड डचेस आॅफ कैंब्रिज की उपाधि प्रदान की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >