''जुरासिक वर्ल्ड'' के सीक्वल का नाम होगा ''जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम''

लॉस एंजिलिस: ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के सीक्वल का आधिकारिक नाम ‘जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम’ होगा. फिल्म के नए पोस्टर में एक टैग लाइन ‘लाइफ फाइंड्स ए वे’ भी लिखी है. ‘वैराइटी’ की खबर के अनुसार फिल्म का निर्देशन जे ए बयोना कर रहे हैं. फिल्म अगले साल 22 जून को अमेरिका में रिलीज होगी. क्रिस प्रैट […]

लॉस एंजिलिस: ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के सीक्वल का आधिकारिक नाम ‘जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम’ होगा. फिल्म के नए पोस्टर में एक टैग लाइन ‘लाइफ फाइंड्स ए वे’ भी लिखी है. ‘वैराइटी’ की खबर के अनुसार फिल्म का निर्देशन जे ए बयोना कर रहे हैं. फिल्म अगले साल 22 जून को अमेरिका में रिलीज होगी. क्रिस प्रैट और ब्रायस डलास होवार्ड एकबार फिर अपने पुराने किरदारों में ही नजर आएंगे.

वहीं वर्ष 1993 में आई ‘जुरासिक पार्क’ और वर्ष 1997 में आई ‘द लॉस्ट वर्ल्ड : जुरासिक पार्क’ में नजर आने वाले जेफ गोल्डबल्म एक बार फिर फिल्म में दिखेंगे. ‘जुरासिक वर्ल्ड’ का निर्देशन करने वाले निर्देशक कोलिन ट्रेवोरो ने डेरेक कॉनोली के साथ मिलकर इस सीक्वल की पटकथा लिखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >