Cancer Warriors: हिना खान से पहले इन अभिनेत्रियों ने झेला है कैंसर का दर्द, मजबूत हौसले से यूं दी मौत को मात

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा कि इलाज शुरू हो गया है, और वह इस चुनौती से उबरने और जल्द से जल्द ठीक होने की पूरी कोशिश कर रही हैं. हिना के अलावा कई और बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात दिया और आज एक स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया और सबसे दुआ करने की गुजारिश की. उन्होंने कहा कि वह इस बीमारी से लड़ेंगी और जल्द ठीक होने की पूरी कोशिश करेंगी.

किरण खेर

‘देवदास’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री-राजनेता किरण खेर को 2021 में मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का ब्लड कैंसर का पता चला था, लेकिन अभिनेत्री ने कभी हार नहीं मानी और अपने मजबूत जज्बे से इस बीमारी को मात दिया.

Also Read- Hina Khan: जब हिना खान ने कभी शादी न करने की खाई थी कसम, कहा था- पार्टनर से प्यार करती हूं लेकिन…

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला हाल ही में ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में मल्लिकाजान की भूमिका निभाती नजर आई. अपनी बेहतरीन अदाकारी को लेकर एक्ट्रेस फैंस के बीच एक हॉट टॉपिक बन गई हैं. मनीषा कोइराला को साल 2012 में स्टेज IV डिम्बग्रंथि के कैंसर का पता चला था.

छवि मित्तल

साल 2022 में, छवि मित्तल ने खुलासा किया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा, “मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे इसका जल्दी पता चल गया.

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी को ‘परदेस’, ‘दिल क्या करे’ और ‘दिल है तुम्हारा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस को साल 2022 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था. उन्होंने बताया था कि इस बीमारी में मैंने हर दिन खुद को मरते हुए देखा था. हालांकि डॉक्टर्स ने मुझे हिम्मत दी और मैं ठीक होने के लिए हिम्मत जुटा पाई.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हिना खान ने क्यों छोड़ा था सीरियल, सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- चीजें अच्छे नोट पर खत्म नहीं….

सोनाली बेंद्रे

‘हम साथ-साथ हैं’, ‘सरफरोश’ और ‘दिलजले’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में, स्टेज 4 मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर का पता चला और उनके बचने की 30 प्रतिशत संभावना थी. अभिनेत्री ने थेरेपी ली और ठीक होकर दिखाया.

लिसा रे

लिसा रे ने अपने ब्लड कैंसर को लगभग एक साल तक सीक्रेट रखा था. वह छुप-छुपकर इलाज करवाती रही और एक्टिंग करना जारी रखा था. बाद में जब वह ठीक होने लगी थी तो उन्होंने अपनी जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया था.

Also Read- Hina Khan: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर, डॉक्टर से जानिए ब्रेस्ट कैंसर क्या है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >