हिना खान या शिवांगी जोशी? इन हसीनाओं ने ‘बेशरम रंग’ पर दिखाए किलर डांस मूव्स,कौन सा आया आपको पसन्द? VIDEO

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और हिना खान ने ‘बेशरम रंग’ पर रील बनाया है. दोनों वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हिना और शिवांगी कमाल के डांस मूव्स करते दिख रही है. इसपर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.

TV Actresses Reels On Besharam Rang: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का गाना ‘बेशरम रंग’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने में दीपिका काफी हॉट और दिलकश लगी है, जबकि किंग खान अपने एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे. इस गाने पर खूब सारे रील्स बन रहे है. तो ऐसे में छोटे पर्दे की हसीनाएं कैसे पीछे रह सकती है. चलिए आपको दिखाते है किस-किस टीवी एक्ट्रेस ने इसपर रील्स बनाए.

‘बालिका वधू 2’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने ‘बेशरम रंग’ पर रील वीडियो बनाकर पोस्ट किया है. वीडियो में शिवांगी ऑरेंज और व्हाइट मिनी ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. खुले बाल में वो गजब लग रही है. शिवांगी कमाल के डांस मूव्स करती दिख रही है. अबतक उनके वीडियो पर 396,586 व्यूज आ गए है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप बहुत हॉट हो. एक यूजर ने लिखा, क्वीन.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने भी ‘बेशरम रंग’ रील बनाया है, जिसपर ताबड़तोड़ लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है. वीडियो में नागिन एक्ट्रेस गोल्डन शिमरी ड्रेस में काफी बोल्ड लग रही है. ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है. कातिल अदाओं से एक्ट्रेस अपना जादू चला रही है. वीडियो पर अबतक 272,449 व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी ड्रेस, आपकी अदाएं, उफ. एक यूजर ने लिखा, किलर लुकिंग.

हाल ही में शिवांगी जोशी अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में थी. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘बालिका वधू 2’ एक्टर रणदीप राय को डेट कर रही है. सूत्र की मानें तो बालिका वधू 2 की शूटिंग के दौरान शिवांगी और रणदीप के बीच दोस्ती वाला रिश्ता था. शो के बंद होने के बाद प्यार को रास्ता मिल गया. उन्हें डेटिंग शुरू किए हुए लगभग तीन महीने हो चुके है.

Also Read: Shivangi Joshi को हुआ प्यार, इस टीवी एक्टर के साथ है रिलेशनशिप में! एक्ट्रेस बोली- मुझे नहीं पता कि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >