हिना खान ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वह कैंसर से जूझ रही थीं, तब उन्होंने अपने पति रॉकी जायसवाल से किसी और से शादी करने की बात कही थी. हिना के मुताबिक, उनके रिश्ते में मुश्किलें आपसी लड़ाई या अनबन की वजह से नहीं आईं, बल्कि बीमारी और हालात ने दोनों की जिंदगी को चुनौती दी.
हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात?
हिना खान ने अपने पॉडकास्ट में उस दौर को याद किया, जब वह गंभीर बीमारी से गुजर रही थीं. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें लगा कि बीमारी के बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी. इसी वजह से उन्होंने रॉकी से कहा था कि वह चाहें तो किसी और से शादी कर सकते हैं. हिना ने कहा कि अगर रॉकी ऐसा फैसला लेते, तो भी वह उनकी खुशी चाहतीं. उनके लिए रॉकी की खुशी खुद के साथ रहने से ज्यादा जरूरी थी.
मुश्किल समय में रॉकी ने नहीं छोड़ा साथ
हिना खान ने बताया कि रॉकी ने बीमारी के दौरान उनका पूरा साथ दिया. दोनों ने मिलकर कई मुश्किल फैसले लिए और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया. अभिनेत्री ने कहा कि उस समय उनके आसपास मौजूद लोग जानते थे कि रॉकी की वजह से वह इस मुश्किल दौर को संभाल पाईं. हिना ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति को बहुत आसानी से संभाल लिया.
शादी को लेकर भी उठे थे सवाल
हिना खान और रॉकी ने 4 जून 2025 को एक निजी समारोह में शादी की थी. उस समय हिना कैंसर का इलाज करा रही थीं. शादी के बाद दोनों रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में साथ नजर आए. इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी शादी को शो और प्रचार से जोड़कर सवाल उठाए. हालांकि, हिना और रॉकी ने इन बातों को खारिज कर दिया. दोनों ने साफ किया कि उनकी शादी किसी प्रचार के लिए नहीं हुई थी.
13-14 साल से साथ हैं दोनों
हिना खान और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी. हिना इस शो में अक्षरा का किरदार निभाती थीं, जबकि रॉकी वहां निर्माण से जुड़े काम में थे. समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. करीब 13-14 साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को झटका, इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी
