Kota Factory से लेकर Jamtara तक, इन वेब सीरीज को IMDb पर मिली है जबरदस्त रेटिंग, जरूर OTT पर करें एंजॉय

Highest IMDb Rated Web Series: वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है, ऐसे में अगर आप भी कुछ मजेदार और बेहतरीन क्लाइमैक्स वाली सीरीज ढूंढ़ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें कोटा फैक्ट्री, दिल्ली क्राइम और द रेलवे मैन जैसी सीरीज शामिल है.

Highest IMDb Rated Web Series: लोग आजकल इंटरटेनमेंट के लिए सबसे ज्यादा ओटीटी का ही सहारा लेते हैं, क्योंकि आप इसे कहीं भी बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. अगर आप भी कुछ बेहतरीन वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो कोटा फैक्ट्री से लेकर द रेलवे मैन तक एंजॉय कर सकते हैं.

Kota factory

कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)
कोटा में सेट, यह कहानी वैभव पांडे की है, जो कोटा में IIT-JEE क्लियर करने की तैयारी कर रहा है. वैभव को माहेश्वरी क्लासेज में कम नंबर होने और साल के बीच में आने के कारण एडमिशन नहीं मिल पाता है और इसी से उसकी कहानी की शुरूआत होती है. यह एक ड्रामा-कॉमेडी है और इसके 2 सीजन आ चुके है. इसे आईएमडीबी पर 9.0 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Delhi crime

दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
यह सीरीज 2019 में आई थी और दिल्ली गैंगरेप और हत्या की कहानी को दिखाती है कि कैसे पुलिस ने क्राइम करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा था. इसे आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Sacred games

सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)
इस सीरीज में एक ईमानदार पुलिसवाला है. यह एक थ्रिलर-क्राइम है और इसके 2 सीजन आ चुके है. इसे आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

The railway men

द रेलवे मैन (The Railway Men)
यह सीरीज साल 1984 में मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुई जहरीली गैस की दुर्घटना पर बेस्ड है. डिजास्टर-ट्रेजेडी को आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Stories by rabindranath tagore

स्टोरीज बॉय रवीन्द्रनाथ टैगोर (Stories by Rabindranath Tagore)
इस सीरीज में नोबेल विनर रवीन्द्रनाथ टैगोर की लिखी गई कहानियां जो लोगों के बीच के संबंधों को दिखाता है, वो दिखाई गई है. ड्रामा सीरीज को आईएमडीबी पर 8.6 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Kaala paani

काला पानी (Kaala Paani)
आशुतोष गोवारिकर और मोना सिंह स्टारर वेब सीरीज आने वाले भविष्य की कहानी को दिखाती है. सर्वाइवल-ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Jamtara – sabka number ayega

जामताड़ा: सबका नंबर आएगा (Jamtara – Sabka Number Ayega)
इस वेब सीरीज की कहानी झारखण्ड के जमताड़ा के एक ग्रुप के आगे-पीछे घूमती है, जो एक फिशिंग रैकेट चलाते हैं. यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसे आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Selection day

सिलेक्शन डे (Selection Day)
इस सीरीज में एक 14 साल का लड़का मुंबई की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए कोशिश करता है, तब वह अपने बड़े भाई के राइवल से मिलता है और उसकी जिंदगी में सब कुछ बदलना शुरू हो जाता है. स्पोर्ट्स-ड्रामा को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Also Read- Web Series: IMDB पर इन वेब सीरीज को मिली है धांसू रेटिंग, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >