Amitabh Bachchan NetWorth: हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, हर साल कमाते हैं इतने रुपये

#80saalbemisaalbachchan – अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. बिग बी ने अपने करियर में कई शानदार और ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी हैं. अपने काम के दम पर अमिताभ बच्चन सम्मान और शोहरत के साथ एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं. आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ के बारे में-

Amitabh Bachchan Net Worth 2022: बाॅलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार और ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी हैं. क्या आप जानते हैं कि कभी मात्र 500 रुपये के वेतन पर काम करने वाले अमिताभ आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं. अपने काम के दम पर अमिताभ बच्चन सम्मान और शोहरत के साथ एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं. आज अमिताभ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. आइए एक नजर डालें उनकी नेटवर्थ पर-

Amitabh Bachchan Net Worth 2022

बिग बी की नेट वर्थ कितनी है?

अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 410 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपयों में यह राशि 3396 करोड़ रुपये के आसपास होती है. अमिताभ सालाना 60 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. महीने में लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं.

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: ऐसे ही अमिताभ बच्चन नहीं बन गए शहंशाह, इस शख्स को कहा जाता है उनका गॉडफादर
Amitabh Bachchan Source of Income

अमिताभ बच्चन की कमाई के स्रोत क्या हैं?

अमिताभ बच्चन की कमाई के बारे में बात करें, तो वह मुख्य तौर पर फिल्मों से कमाई करते हैं. इसके साथ ही, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी बिग बी मोटी कमाई करते हैं. अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए लगभग छह करोड़ रुपये की फीस लेते हैं, तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अमिताभ ने रियल एस्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है. जस्ट डायल समेत अमेरिका की टेक स्टार्टअप में भी उनका निवेश है.

Amitabh Bachchan Property

अमिताभ बच्चन की संपत्ति कितनी है?

अमिताभ बच्चन के मुंबई में चार बंगले हैं, जिनके नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स हैं. अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थिति जलसा बंगले में रहते हैं. इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बतायी जाती है. उनके दूसरे बंगले प्रतीक्षा की कीमत 160 करोड़ रुपये आंकी जाती है. बिग बी के जनक बंगले में उनका कार्यालय है. इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका पैतृक आवास है. इसे अमिताभ ने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में बदल डाला है. इसके अलावा, देशभर में उनकी कई और प्रॉपर्टीज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी फ्रांस में भी बतायी जाती है.

Also Read: Amitabh Bachchan New House: अमिताभ बच्चन ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 12000Sqft का आलीशान घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >