Hamare Baarah की रिलीज पर कर्नाटक सरकार ने लगाई रोक, अनु कपूर ने मूवी को लेकर कही थी ये बात

Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने राज्य में फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर दो सप्ताह तक प्रतिबंध लगा दिया है. यह निर्णय कर्नाटक सिनेमा विनियमन अधिनियम 1964, धारा 15(1) और 15(5) के अनुसार है. बता दें कि मूवी देशभर में 7 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी.

Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की रिलीज पर रोक लगा दी है. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को राज्य में दो सप्ताह या अगली सूचना तक प्रतिबंधित कर दिया गया है. राज्य सरकार ने दावा किया कि यह निर्णय कई संगठनों के अनुरोधों पर विचार करने और ट्रेलर देखने के बाद लिया गया है. इसमें आगे कहा गया कि राज्य में सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है. आपको बता दें कि निर्णय कर्नाटक सिनेमा विनियमन अधिनियम 1964, धारा 15(1) और 15(5) के अनुसार है.

हमारे बारह को लेकर क्या है विवाद?

रिलीज से पहले ही ‘हमारे बारह’ को दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है. क�� लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म के ट्रेलर में असभ्य और सांप्रदायिक प्रचार की झलक है. दूसरों ने तर्क दिया कि हमारे बाराह का ट्रेलर परेशान करने वाला है और पूरी पीढ़ी के दिमाग में “जहर” घोल सकता है. बढ़ते विवाद के बीच, 30 मई को रिलीज होने के बाद, फिल्म का ट्रेलर अचानक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.

अपने फिल्म पर विवाद होते देख अनु कपूर ने क्या दिया था ये रिएक्शन

हाल ही में अन्नू कपूर ने भी उनकी फिल्म की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया था. न्यूज 18 संग बात करते हुए अभिनेता ने शेयर किया कि हर कोई फिल्म देखने से पहले ही उसके बारे में निर्णय लेने में जल्दबाजी करता है. उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट किया कि वे पहले फिल्म देखें और फिर इसके बारे में राय बनाएं.

हमारे बारह के लिए मेकर्स ने अनु कपूर को ही क्यों किया फाइनल

अभिनेता ने कहा, “मैं नास्तिक हूं. मेरे निर्देशक और निर्माताओं ने सोचा कि मैं सही व्यक्ति हूं, जो सेल्युलाइड पर उनके दृष्टिकोण को दिखाने में सक्षम होगा. इसलिए, मैंने अपने किरदार को जस्टिफाई करने की पूरी कोशिश की. मुझे बाकी की चिंता नहीं है. फिल्में एक काल्पनिक दुनिया हैं, जहां मुझे एक कलाकार के रूप में चुना जाता है और मेरा काम अपनी कला को सही ठहराना है.

क्यों लोगों को देखनी चाहिए हमारे बारह फिल्म

अनु कपूर ने कहा, “लोग हर समय प्रमोशन के बारे में बात करते हैं. मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है. मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे पहले फिल्म देखें और फिर तय करें कि हमारी फिल्म का उद्देश्य क्या है. इससे पहले, सीबीएफसी ने हमारे बाराह को यू/ए प्रमाणन दिया था. उन्होंने निर्माताओं से फिल्म के शीर्षक से लेकर 11 बदलाव करने के लिए भी कहा था. पहले इसका नाम हम दो हमारे बारह रखा गया था.

Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >