घर लौटने के बाद Gurucharan Singh की पहली तस्वीर आई सामने, जेनिफर मिस्त्री बोली- खुश हूं कि वो ठीक…

Gurucharan Singh First Photo: रुचरण सिंह घर लौट आए हैं और उनके वापस आने से सभी काफी खुश हैं. अब 25 दिन लापता होने के बाद उनकी पहली फोटो सामने आई है. इधर उनकी को-स्टार जेनिफर मिस्त्री खुश हैं कि एक्टर वापस आ गए हैं. बता दें कि गुरुचरण बीते 22 अप्रैल से लापता थे.

Gurucharan Singh First Photo: 2 अप्रैल से लापता तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह आखिरकार घर लौट आए हैं. खबरों की मानें तो पुलिस पूछताछ के दौरान एक्टर ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर निकलने के लिए उन्होंने अपना ‘सांसारिक जीवन’ छोड़ दिया है. अब एक्टर के मिलने के बाद उनकी पहली तसवीर वायरल हो रही है. वह एक पुलिस अधिकारी के साथ पोज दे रहे हैं.


घर लौटने के बाद गुरुचरण सिंह की पहली तस्वीर आई सामने
एएनआई ने गुरुचरण की मुस्कुराती हुई एक फोटो शेयर की. जिसमें वह चेक पगड़ी के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेता गुरुचरण सिंह 17 मई को घर लौट आए हैं. वह 22 अप्रैल को लापता हो गए थे. पुलिस ने अदालत में उनका बयान दर्ज किया है. गुरुचरण सिंह ने कहा कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए थे.”


गुरुचरण का पता चलने पर जेनिफर मिस्त्री ने जताई खुशी
जेनिफर मिस्त्री खुश हैं कि उनके को-स्टार घर लौट आए हैं. न्यूज 18 से बात करते हुए जेनिफर ने खुशी जताई कि गुरुचरण सुरक्षित हैं और घर पर हैं. उन्होंने कहा, ”यह एक अच्छी खबर है. वह करीब एक महीने से लापता थे. उनके माता-पिता से लेकर फैंस तक हर कोई चिंतित था. मैं जानती थी कि वह जरूर वापस आएंगे. मुझे यह भी लग रहा था कि वह अवश्य ही किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले होंगे. वह बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हैं. मैं खुश हूं कि यह मामला है और कोई परेशानी नहीं है. मुझे यकीन है कि उनके माता-पिता को अब राहत मिल गई होगी.”


गुरुचरण के बिना बताए जाने पर क्या बोली जेनिफर
यह पूछे जाने पर कि क्या अपने परिवार को बताए बिना धार्मिक यात्रा पर जाना गुरुचरण सिंह की लापरवाही थी. जेनिफर ने कहा, “मैं समझती हूं, किसी को भी ऐसा महसूस होगा. मैं अध्यात्म में हूं. जब कोई आध्यात्मिक होता है, तो आप इसे महसूस करते हैं. आप उस वक्त कुछ और नहीं सोच सकते. आपको ऐसा लगता है, ‘दुनियादारी छोड़ के साधु बन गए’. मुझे भी कभी-कभी ऐसा ही लगता है, लेकिन मेरे पति और एक बेटी है, इसलिए मुझ पर जिम्मेदारी है.” जेनिफर ने यह भी कहा कि वह जल्द ही गुरुचरण से बात करेंगी. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बुलाऊंगी, अभी घर पर आराम करने दो.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >