GHKPM Spoiler: विनायक-सवी को इस तरह प्रताप से बचाएगा विराट, अस्पताल में बेहोश हुई पाखी, क्या होगा आगे?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, सई को यकीन दिलाता है कि वो बच्चों को बता लेगा. सई, साहिबा को एक शोपीस बनाने के लिए कहती है, जो उन्होंने प्रताप के फोटो में देखा था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में विराट को अपने खोए हुए बेटे के बारे में पता चल जाता है. उसे पता चलता है कि जिसे उसने गोद लिया है, वो ही उसका असली बेटा है. ये बात वो अपने परिवार वालों को बताना चाहता है, लेकिन इससे पहले सवी और विनायक किडनैप हो जाते है. विराट उन्हें बचाने का फैसला करता है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, विराट को कॉल कर विनायक के बारे में पूछती है. विराट उसे कुछ नहीं बताता क्योंकि उसे लगता है कि वो परेशान हो जाएगी. पाखी बार-बार जोर देकर विनायक के बारे में पूछती है, लेकिन वो उसे कुछ नहीं बताता. दूसरी तरफ सई इस बात को सोचकर बेचैन हो जाती है कि पता नहीं उनके बच्चे किस खतरे में है. उसे पैनिक अटैक आ जाता है.

सई ने खोजा रूही को

साहिबा, सई को अस्पताल से बाहर लेकर जाती है. सई लैपटॉप पर प्रताप का सोशल मीडिया अकाउंट खोलने के लिए कहती है और उसकी एक्स मंगेतर रूही के बारे में पता लगाती है. वो रूही का नंबर उससे निकाल कर विराट को भेजती है ताकि वह उसे ढूंढे और अस्पताल लाए. सई खुद भी रूही को मैसेज भेजती है और उसे वहां आने के लिए कहती है. विराट उसे बताता है कि रूही ने नंबर बदल लिया है.

Also Read: GHKPM Spoiler: विराट को मिलेगा उसका खोया हुआ बेटा, सई किडनैपर से कैसे बचाएगी सवी-विनायक की जान
सई ने खोजा ये आइडिया

विराट, सई को यकीन दिलाता है कि वो बच्चों को बता लेगा. सई, साहिबा को एक शोपीस बनाने के लिए कहती है, जो उन्होंने प्रताप के फोटो में देखा था. सई, प्रताप को समझाती है कि वो बच्चों को छोड़ दे. वो उसे शोपीस दिखाती है और ये देखकर प्रताप दरवाजे के पास आ जाता है. विराट उसे धक्का मारकर नीचे गिरा देता है. इधर चव्हाण निवास में सबको ये बात के बारे में पता चल जाता है और सारे लोग अस्पताल आ जाते है.

विराट ने बचाया बच्चों को

पाखी अपने बेटे विनायक के बारे में जानकर शॉक्ड हो जाती है और उसकी हालत खराब हो जाती है. वो अस्पताल में ही बेहोश हो जाती है. इधर विराट, प्रताप से लड़ता है और उसे पकड़ लेता है. बच्चों को विराट गले लगाता है, जबकि सई, प्रताप के साथ बैठकर उसे अपनी जिंदगी के बारे में बताती है. सई उसके मन को शांत करने की कोशिश करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >