GHKPM Spoiler: सई को सवी के बर्थडे से विराट रखेगा दूर, बनाया ये प्लान… लेकिन आएगा फिर ये टविस्ट

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: ‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट अपनी बेटी सवी का बर्थडे पिकनिक पर मनाने के बारे में बात करता है. विराट कहता है कि सई उसके सेलिब्रेशन में नहीं आ पाएगी.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) दर्शकों का फेवरेट शो बना है. शो में सवी का बर्थडे का ट्रैक चल रहा है. विराट को जब मालूम चलता है कि सवी का जन्मदिन है तो वो काफी खुश होता है. साथ ही सई को ये बात नहीं बताने पर काफी गुस्सा होता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का आज का एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट अपनी बेटी सवी का बर्थडे पिकनिक पर मनाने के बारे में बात करता है. विराट कहता है कि सई उसके सेलिब्रेशन में नहीं आ पाएगी क्योंकि उसे कोई काम है. सई ये सुनकर भावुक हो जाती है. विराट उसे कार में ले जाता है और विनायक अपनी बहन को देखकर काफी खुश हो जाता है.

सवी के लिए गिफ्ट खरीदेगी पाखी

पाखी, सवी के लिए कई सारे गिफ्ट लाती है और उसे नयी ड्रेस पहनाती है. विराट घर पर सबको वीडियो कॉल करके सवी के बर्थडे के बारे में बताता है. सब उसे घर पर आने के लिए कहते है, ताकि बर्थडे सेलिब्रेट कर सकें. निनाद और अश्विनी सवी की बर्थडे पार्टी मनाने की तैयारी में लग जाते है. पाखी घरवालों को बताती है कि पिकनिक स्पॉट पर वो लोग उसका जन्मदिन मनाएंगे.

Also Read: GHKPM Spoiler: विनायक-सवी के सामने होगा बड़ा हादसा, सई और पाखी में से किसी चुनेगा विराट? आएगा नया टविस्ट
सई नहीं होगी अपनी बेटी से दूर

चव्हाण निवास में अश्विनी अपने पति से बात करती है कि सवी के बर्थडे में सई को भी बुलाना होगा. कही इस बात से सई नाराज तो नहीं हो जाए. इधर सई विराट औऱ पाखी के कार के बीच आ जाती है. उसके हाथ में गुब्बारे होते है. सवी अपने मां को देखकर काफी खुश हो जाती है और पाखी और विराट काफी शॉक्ड हो जाते है. वहीं, ‘गुम है किसी के प्यार में’ का एक प्रोमो सामने आया था, पिकनिक वाले बस का दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. इसमें सई, पाखी और विराट अपने बच्चों के साथ होते है. विराट सबको बस से बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है. लेकिन सई और पाखी बस के दोनों अलग-अलग दिशा में फंसी होती है. अब विराट किसको चुनेगा ये देखने लायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >