Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल, भाविका शर्मा को करेंगी रिप्लेस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज शो छोड़ सकते हैं. टाइम जंप के बाद यह अभिनेत्री लीड रोल में नजर आएंगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है. शो को लेकर खबरें आ रही है कि इसमें लीप आने वाला है और मेकर्स कहानी के साथ-साथ नए स्टारकास्ट लाने की तैयारी में है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के शो छोड़ने की संभावना अधिक है. रिपोर्ट्स की मानें तो पुराने कलाकार और क्रू जनवरी, 2025 को अपना आखिरी एपिसोड शूट करेंगे.

गुम है किसी के प्यार में की ये एक्ट्रेस होगी नई लीड

गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैभवी हंकारे लीप के बाद ‘गुम है किसी के प्यार में’ की नई लीड होंगी. अभिनेत्री को दंगल टीवी के शो ‘सिन्दूर की कीमत’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. हालांकि चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

भाविका शर्मा ने सीरियल में आ रहे लीप को लेकर कही थी यह बात

भाविका शर्मा सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवी की भूमिका निभाती है. एक्ट्रेस ने लीप को लेकर इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा कि उन्होंने भी ये खबर पढ़ी है और मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी है और टीम को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

गुम है किसी के प्यार में के बारे में

गुम है किसी के प्यार में, भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के अलावा कावेरी प्रियम, पल्लवी प्रधान, अमायरा खुराना, अंकित अरोड़ा जैसे कलाकार हैं. पारिवारिक ड्रामा सीरीज का प्रीमियर 5 अक्टूबर, 2020 को स्टार प्लस पर हुआ और इसका निर्माण कॉकरो एंटरटेनमेंट और शैका फिल्म्स की ओर से किया गया है. शुरुआत में इसमें आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सई, विराट और पाखी की भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की आवाज सुनकर सवी की तबीयत होने लगी ठीक, क्या होगा कई चमत्कार

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नहीं मरेगी सवी, रजत को इस शख्स ने बताया ईशान की कहानी, अब करेगा ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >