Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत का बेटा कियान बनकर ये एक्टर लेगा शो में एंट्री, आशका बनाएगी मास्टर प्लान

‘गुम है किसी के प्यार में’ एक नये किरदार की एंट्री होने वाली है. इसका कनेक्शन रजत और आशका से होगा. आशका ही उस शख्स को लेकर आने वाली है. सवी उसके बारे में जानकर चौंक जाएगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक सवी और रजत की सगाई वाला है. उनकी सगाई को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. हालांकि सगाई के दिन बड़ा ट्विस्ट आएगा. रजत टाइम पर नहीं आएगा और इसे लेकर परिवार का हर कोई काफी परेशान हो जाएगा. वहीं, आशका वहां ये जानने के लिए पहुंचेगी कि सवी की शादी आखिर किस से हो रही है. हालांकि आशका को लगता है कि सवी, मिलिंद से शादी कर रही है. अब शो में एक नये शख्स की एंट्री होने जा रही है.

रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका करेगी ये काम

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही नया ट्विस्ट आएगा, जिसे दर्शक नहीं जानते होंगे. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब आशका को सवी और रजत की शादी के बारे में पता चलेगा तो वो रजत की सच्चाई उसे बताएगी. वो उसे बताएगी कि रजत और उसका एक बेटा भी है, जिसका नाम कियान है. सवी हैरान हो जाएगी. वहीं, कियान का रोल स्वास्तिक तिवारी निभाने वाले है. स्वास्तिक सीरियल दिल दियां गल्लां में काम कर चुके हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

स्वास्तिक तिवारी की होगी एंट्री

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्तिक तिवारी की मां ने कंफर्म कर दिया है कि वो गुम है किसी के प्यार में एंट्री ले रहा. उन्होंने बताया, स्वास्तिक, ”रजत और आशका के बेटे कियान का रोल प्ले करेगा. स्वास्तिक अगस्त के अंत में शूटिंग शुरू करेगा.” वहीं, गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक की बात करें तो रजत और सवी की सगाई में सिंगर शान आए है. शान अपनी आवाज से सबका दिल जीत लेंगे. उनके आने से शो में चार-चांद लग गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >