Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद वीनू की कब होगी शो में एंट्री? कहां गायब है विनायक, यहां जानिए

गुम है किसी के प्यार में सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है. सवी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और इसमें उसकी मदद उसकी मैम ईशा करती है. वहीं, अभी तक वीनू की एंट्री नहीं हुई है और फैंस इसका इंतजार कर रहे है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नयी कहानी शुरू हो गई है. सई-विराट की बेटी सवी बड़ी हो गई है और कॉलेज जाती है. सवी के कॉलेज जाने के खिलाफ भवानी काकू है और वो उसकी शादी करना चाहती है. इन सबके बीच दर्शक वीनू को शो में खोज रहे है.

सवी का है ये सपना

गुम है किसी के प्यार में सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है. सवी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और इसमें उसकी मदद उसकी मैम ईशा करती है. ईशा छात्रवृत्ति के आधार पर सवी को पुणे के प्रतिष्ठित भोसले संस्थान में प्रवेश दिलाने में मदद करेगी. इस बीच, भवानी नहीं चाहती कि वो इतना पढ़े-लिखे. जिस दिन उसके स्कॉलरशिप का एग्जाम होता है, उसी दिन भवानी घर पर लड़के वालों को बुलाने का प्लान बनाती है.

ईशान से मिली सवी

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी की मुलाकात ईशान से होती है. ईशान के कार पर कोई हमला करता है और गुलेल से शीशा तोड़ देता है. ईशान और रीवा चौंक जाते है. सवी दौड़ती हुई आती है और आगे की सीट पर बैठ जाती है. वह ईशान से कहती है कि वह उन बच्चों को जानती है जिन्होंने ऐसा किया है. जिसके बाद ईशान उसके बताए हुए रास्ते पर जाता है. वो सब वहीं कॉलेज पहुंच जाते है, जहां सवी का एग्जाम होता है. सवी कॉलेज पहुंचने के बाद ये बात को स्वीकार करती है कि उसने ही गाड़ी का शीशा तोड़ा था क्योंकि उसे जल्दी कॉलेज पहुंचना था.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद इस किरदार की एंट्री हुई शो में, कहा- मैं इस रोल को दिलचस्प…

कहां गायब है विनायक?

शो में अभी तक सई-विराट के बेटे वीनू की एंट्री नहीं हुई है. सवी और उसके साथ कई नये कैरेक्टर्स आ चुके है, लेकिन फैंस जानना चाहते है कि विनायक कहा हैं. हालांकि पहले एपिसोड में सवी ने बताया था कि वो किसी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. उसके कॉलेज के खर्च के लिए भवानी काकू ने घर का सारा सामान बेच दिया है. ऐसे में मेकर्स उसे सरप्राइज एलिमेंट की तरह शो में लेकर आएंगे. इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. अब देखना होगा कि वीनू अपने पिता की तरह आदर्शवादी बेटा होता है या नहीं.

Also Read: Anupama: माया का खूनी खेल होगा खत्म, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका! शो में आएंगे ये 3 जबरदस्त ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >