Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत को सबक सिखाने के लिए वकील के पास जाएगी सवी, सजा दिलाने की खाएगी कसम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. जहां सवी एक बार फिर रजत के खिलाड़ खड़ी होगी. वह मदद के लिए वकील के पास जाएगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में रजत और सवी का ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रजत को पता चल जाता है कि ईशा के एक्सीडेंट के पीछे आशिका का हाथ है. वह कियान के खातिर उसे जेल जाने से बचाता है. दोनों किसी न किसी वजह से बार-बार मिलते हैं और एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. यह बात सवी को बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है.

सवी को ईशा के एक्सीडेंट की सच्चाई चलेगी पता

इधर अर्श ने सवी को बताया कि ईशा के एक्सीडेंट के लिए आशिका जिम्मेदार थी और रजत ने जानबूझकर अपने बच्चों की मां आशिका की रक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर दिया. अर्श की बात को सुनकर सवी टूट जाती है और सोचती है कि जिस शख्स पर उसने इतना विश्वास किया, वह ऐसा भी कर सकता है. हालांकि मृण्मयी ने पहले भी यही जानकारी सवी को दी थी, लेकिन उसने विश्वास करने से इनकार कर दिया था.

रजत के खिलाफ खड़ी होती है सवी

गुम है किसी के प्यार में के अकपमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी वकील के पास जाने का फैसला करेगी. वह अपने चाचा जग्गू, जो एक वकील है, से मदद मांगती है. जग्गू ठक्करों के घर पहुंचता है, जहां रजत दरवाजे पर मिलता है. जग्गू कहता है कि आजतक उसने बहुत सम्मान ���े व्यवहार किया है, लेकिन आज नहीं. बाद में सवी सारी बातें कहती है. रजत सबकुछ सुनकर शॉक्ड होता है. इधर वकील सुनिश्चित करता है कि न्याय जरूर मिलेगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स संग चल रहा है रजत का अफेयर, सवी ने रंगे हाथों पकड़ा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सवी ने अविनाश मिश्रा को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन बातों में….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >