Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशका के पास वापस जाने का फैसला करेगी सई, पजेसिव पत्नी की तरह बिहेव करेगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि देर रात आशका, सवी को फोन कर अपने घर आने कहती है और रजत के बारे में बाताती है. आशका कहती है रजत वहां आकर ड्रामा कर रहा है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सात साल का लीप आने के बाद इसमें हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई थी. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत अब पति-पत्नी बन गए हैं. सई की कस्टडी भी उन्हें मिल गई है. सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अर्श ने रजत के मन में शक डाल दिया कि सई उसकी बेटी है. सई, उसके और आशका की बेटी है. इस बात से रजत बेहद दुखी है और उसने इसके बारे में अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि नशे की हालत में रजत अर्श और आशका के घर पहुंचता है और हंगामा करता है. देर रात आशका, सवी को फोन कर अपने घर आने कहती है और रजत के बारे में बाताती है. आशका कहती है रजत वहां आकर ड्रामा कर रहा है. हैरान सवी पूछती है कि क्या सच में रजत वहां पर है. आशका कहती है रजत उसके बेडरूम में है. सवी वहां आने की बात कहती है. अर्श और आशका मिलकर सवी के दिमाग में शक पैदा करने की कोशिश करते हैं.

आशका के घर जाकर सवी का कैसा होगा बर्ताव

अर्स के घर पहुंचते है सवी, आशका के सामने पजेसिव पत्नी की तरह बिहेव करेगी. वो रजत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करेगी.

आशका के पास क्यों जाने का फैसला करेगी सई

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, सई को खुद से दूर करने की कोशिश कर रहा है. रजत उसके साथ अच्छा बिहेव नहीं कर रहा है. सई अपने पिता की नफरत बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. वह आशिका के पास लौटने का फैसला करती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श ने खेला बड़ा दांव, सई को लेकर रजत के मन में डाला शक, क्या करेगी सवी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >