Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein को अलविदा कहते ही ‘सई’ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! इस एक्टर संग करेंगी काम

गुम है किसी के प्यार में को आयशा सिंह अलविदा कह रही है. ऐसे में अब उन्हें पास खूब सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे है. कहा जा रहा है कि आयशा को एक अच्छा प्रोजेक्ट मिला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) लगातार खबरों में बना हुआ है. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ने वाले है. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ रही है. कहा जा रहा है कि नील, आयशा और हर्षद 15 जून को आखिरी एपिसोड शूट करेंगे. इस बीच अब सुनने में आ ���हा कि आयशा नई भूमिका में नजर आएंगी.

गुम है किसी के प्यार में को आयशा सिंह अलविदा कह रही है. ऐसे में अब उन्हें पास खूब सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा को अर्जुन बिजलानी के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया है. कहा जा रहा है कि राधा मोहन के निर्माता ज़ी टीवी पर एक नए शो का प्लान कर रहे है. इसके लिए उन्होंने आयशा को संपर्क किया है.

आयशा सिंह ने इस ऑफर को मना कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो वो इन दिनों गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग कर रही है और तुरंत कोई फैसला नहीं लेना चाहती. बता दें कि इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 जून को आयशा सिंह, नील और हर्षद अरोड़ा अपना आखिरी एपिसोड शूट करने वाले है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट इस दिन आखिरी एपिसोड करेंगे शूट, सत्या ने शेयर किया फेयरवेल पोस्ट

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया, हमें लगता है कि ओरिजिनल कहानी ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और एक नयी कहानी दिखाने की जरूरत है. हम टाइम लीप पेश करने की योजना बना रहे हैं. हम मुख्य जोड़ी सहित कलाकारों को बदलने पर विचार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >