Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने विराट संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी बातें किसने…

स्टारप्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप लेने वाली है. बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि सई और विराट अगले पांच साल तक किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम नहीं करेंगे. जिसके बाद अब आयशा सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के फैंस सई जोशी (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) को बेहद याद करेंगे. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी. अब शो जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाली है. जिसके बाद नये स्टारकास्ट दिखाई देंगे. बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह चल रही थी, कि स्टार प्लस ने आयशा सिंह और नील भट्ट से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है, जिसमें वे अगले पांच साल तक एक साथ काम नहीं कर सकते.

आयशा सिंह ने नील भट्ट संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

अब आयशा सिंह ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा, “यह पूरी तरह से झूठ है. मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें किसने बनाईं.” अब, जब उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण दे दिया है, तो फैंस को उम्मीद है कि ये जोड़ी फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकती हैं. आयशा सिंह ने कहा है कि वह सई जोशी के किरदार को बहुत मिस करेंगी.

गुम है किसी के प्यार में जल्द लेगा लीप

सीरियल गुम है किसी के प्यार में आयशा सिंह ने एक पुलिसकर्मी की अनाथ बेटी की भूमिका निभाई, जिसे एक टॉप रैंक के आईपीएस अधिकारी विराट चव्हाण (नील भट्ट) के घर में आश्रय मिलता है. बाद में सई-विराट की शादी हो जाती है. बाद में पाखी की एंट्री होती है और कहानी इनके ईर्द-गिर्द घूमती है. आयशा सिंह ने अपने दिलकश परफॉर्मेंस के लिए कई पुरस्कार भी जीते. अब, ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप के बाद नई स्टारकास्ट आ रही है. शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी अब सई और विराट की बेटी सवी के साथ आगे बढ़ेगी. जिसमें सवी, शक्ति से उनकी इच्छा के विरुद्ध शादी कर लेती है. हालांकि शक्ति को किसी और से प्यार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >