Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने आशिका का प्लान किया फेल, लकी का होगा पर्दाफाश, ईशा के साथ होगा बड़ा हादसा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि शांतनु और मिलिंद नयी मुसीबत में फंसते दिखेंगे. मिलिंद को सस्पेंड कर दिया जाता है. जबकि शांतनु को वाइस प्रिंसिपल के पोस्ट से हटा दिया जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी सोचती है कि मीडिया से किसका कनेक्शन हो सकता है. सवी, अमन से हेल्प मांगती है. वहीं, आशिका और जिगर, चित्रा को शांतनु और मिलिंद के कथित घोटाले को लेकर टीवी पर एक स्टोरी करने के लिए कहती है. आशिका और जिगर चाहते हैं सवी के परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए. आशिका, जिगर को दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए कहती है क्योंकि उसने ही उसे पूरे मामले के बारे में बताया था.

आशिका का प्लान होगा फेल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, हर्ष को गुडन्यूज देती है कि वह एक ऐसा काम करने वाली है, जिससे उसके दुश्मनों को काफी तकलीफ होगी. जिगर हैरान होकर उससे पूछता है कि उसे अब खबर की परवाह क्यों होने लगी. जिगर कहता है दुश्मन की बर्बादी की खबर हमेशा मजेदार होती है. वहीं, जब हर्ष टीवी देखता है तो पाता है कि उसकी कंपनी के भीतर हुए एक घोटाले को दिखाया जा रहा. वह आशिका पर गुस्सा होता है और उसकी बात सुने बिना चला जाता है. सवी खुश होती है कि शांतनु और मिलिंद को लेकर कोई न्यूज दिखाई नहीं गई.

ईशा का होगा एक्सीडेंट

सवी, अमन को वह न्यूज टेलीकास्ट होने से मना करने पर थैंक्यू कहती है. अमन कहता है ये सब रजत ने किया है. सवी उसे फोन कर थैंक्यू कहती है. ईशा शांतनु और मिलिंद से कहती है उन्हें बोर्ड की बैठक में न्याय मिलेगा. हालांकि मीटिंग में शांतनु को प्रोफेसर बना दिया जाता है और उन्हें वाइस प्रिंसिपल के पोस्ट से हटा दिया जाता है. जबकि मिलिंद को सस्पेंड कर दिया जाता है. वहीं, ईशा को लकी का लैपटॉप मिलता है और उसे पता चल जाता है कि लकी ने ही मृण्मयी और अमन का वीडियो लीक किया था. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे अस्पताल में एडमिट किया जाता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, बोलीं- वह गेम…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के 2 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, सागर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >