Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के रजत को मिला सोनी टीवी का नया शो ? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में फेम हितेश भारद्वाज अब कौन से शो में नजर आएंगे, इसे लेकर जानकारी सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर सोनी चैनल के एक शो में नजर आ सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम हितेश भारद्वाज को फैंस नये शो में देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. हितेश ने गुम है किसी के प्यार में रजत ठक्कर की भूमिका में दिखे थे. उनकी जोड़ी भाविका शर्मा संग दर्शकों को खूब पसंद आई थी. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्टर को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया था. कहा जा रहा थी मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं, लेकिन कंफर्म नहीं हुआ कि वह इसका हिस्सा होंगे या नहीं. अब सुनने में आ रहा कि उन्हें एक नये शो के लिए अप्रोच किया गया है.

हितेश भारद्वाज सोनी चैनल के नये शो में आएंगे नजर ?

दरअसल, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हितेश भारद्वाज को सोनी टीवी पर आने वाले शो के लिए संपर्क किया गया है. ये शो एसवीएफ प्रोडक्शन चैनल के लिए बनाएगा. रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि ”मेकर्स इस शो के हितेश को लेने के लिए काफी उत्सुक है. उन्होंने एक्टर को इसके लिए अप्रोच भी किया है. देखते है क्या होता है.” एसवीएफ प्रोडक्शन बंगाली टेलीविजन स्पेस में काफी पॉपुलर है. इसने बोझेना शे बोझेना, बेहुला, सिंदूरखेला और मां जैसे शोज बनाए हैं.

जानें इन दिनों गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजू बेसब्री से जूही का लौटने का वेट करती है. जैसे ही जूही आती है, अदिति, प्रजक्ता और तेजू उससे पूछते हैं कि नील के घर पर क्या हुआ. जूही प्रधान परिवार की तारीफ करती है. तेजू ये जानने के लिए उत्सुक होती है कि क्या नील ने उसे बताया कि वह उससे प्यार करता है. जूही बताती है कि नील ने उससे उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा. तेजू इस बात से नाराज हो जाती है कि वह उसे कैसे भूल गया. फिर तेजू को याद आता है कि उसने ही तो नील के शादी के प्रप्रोजल को मना किया था.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >