Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के मेकर्स को झटका, पाखी ने शो को कहा अलविदा, जानें वजह

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Aishwarya Sharma: गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या शर्मा, पाखी का किरदार निभाती है. शो में वो विराट की पत्नी का रोल प्ले कर रही है. एक रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या अब शो में नजर नहीं आएगी. एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी रेस में हर बार अनुपमा को कड़ी टक्कर देता है. पाखी की भूमिका निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा शो को अलविदा कहने वाली है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी. पाखी शो के शुरूआत से जुड़ी हुई है और अब उनके जाने की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो जाएंगे.

ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या शर्मा, पाखी का किरदार निभाती है. शो में वो विराट की पत्नी का रोल प्ले कर रही है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या अब शो में नजर नहीं आएगी. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, सभी अच्छी चीजों की तरह, यहां तक कि शो के साथ मेरा एसोसिशन खत्म हो गया है. जहां पाखी का सफर खत्म हो गया है, वहीं ऐश्वर्या अपने साथ यादों से भरा बैग लेकर जा रही है क्योंकि इस शो ने मुझे लगभग सब कुछ दिया है.

इस वजह से एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में ने मुझे मेरी अपेक्षा से अधिक दिया है. मुझे लगता है कि यह नए अवसरों का पता लगाने का समय है. बता दें कि इस शो के सेट पर ही वो अपने नील भट्ट से मिली थी, जिससे उन्होंने साल 2021 में शादी की. दोनों शो में पति-पत्नी का किरदार निभाते है. अब देखना होगा कि उन्हें कौन रिप्लेस करेगा. वहीं, गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. सई और सत्या की शादी हो गई है. सई उसके घर आ गई है. दूसरी तरफ विराट, सई के इस फैसले से काफी आहत और दुखी है. विराट चव्हाण निवास एक पंडित को लेकर आता है और उसे सई का श्राद्ध पूजा करने के लिए कहता है. वो कहता है सई उसके लिए मर गई है.

Also Read: The Kapil Sharma Show में वापसी के लिए कृष्णा अभिषेक ने ली मोटी फीस, रकम जानकर हो जाएंगे हैरान!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >