Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफएयर हो रहा है शो, परम सिंह बोले- ऐसी कोई खबर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: इंटरनेट पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में ऑफएयर होने जा रहा है. अब परम सिंह ने इसपर रिएक्ट किया और बताया कि ऐसा सच में है या नहीं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में काफी समय से दर्शकों को प्रभावित करने में नाकमयाब रहा है. शो ने लीप लेकर जबसे तीसरी पीढ़ी को पेश किया, तब से इसकी टीआरपी रेटिंग गिर गई और यह टॉप 10 शोज से बाहर हो गया. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के जाने से फैंस काफी उदास हो गए थे. यही कारण था कि वह नील, तेजू और ऋतुराज की कहानी से जुड़ नहीं पाए. अब खबर है कि सीरियल ऑफएयर होने वाला है.

क्या ऑफएयर हो रहा है गुम है किसी के प्यार में

रेडिट पर एक पोस्ट में कहा गया है कि शो को अंततः बंद कर दिया जाएगा, भले ही टीआरपी में सुधार हो या वही रहे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चैनल एक नए शो की तलाश में है और जब तक वे एक नया शो नहीं लाते, तब तक परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर शो चलता रहेगा. वायरल पोस्ट को टेली वूप्सी ने शेयर किया था.

शो के ऑफएयर होने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी

गुम है किसी के प्यार में लीड रोल की भूमिका निभाने वाले परम सिंह ने ऑफएयर रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है. इंडिया फोरम संग बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. परम ने कहा, ”मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें चैनल या निर्माताओं की ओर से ऐसी कोई खबर नहीं मिली है, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह कहां से आ रहा है.”

शो के परफॉर्मेंस को लेकर क्या बोले परम सिंह

शो के परफॉर्मेंस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”मुझे इस बारे में नहीं पता कि गुम है किसी के प्यार में जांच के दायरे में है या नहीं. मैं केवल ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर सकता हूं और आश्वस्त होकर काम कर सकता हूं. बाकी, मुझे नहीं पता कि मेकर्स क्या सोच रहे हैं. मेरा ध्यान सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करना है.” सीरियल में भाविका शर्मा की री-एंट्री की भी अफवाहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >