Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लीप को लेकर लाइमलाइट में बना है. अब शो के ऑफ-एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को ध्यान खींचे हुए है. कछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है. मेकर्स ने लीप को लेकर कुछ नहीं कहा है, जबकि भाविका शर्मा, प्रियम कावेरी ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. अब ऐसी चर्चा हो रही है कि शो ऑफ एयर होने वाला है. ऐसे में फैंस परेशान हो गए है कि शो में लीप आएगा या शो ऑफ एयर. इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

गुम है किसी के प्यार में से कटेगा सवी का पत्ता

गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था. शो में सबसे पहले आयशा सिंह, नील भट्ट थे. लीप के बाद भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा की एंट्री हुई और उसके बाद शो में एक और लीप आया था, जिसमें हितेज भारद्वाज दिखे थे. अब शो में लीप को लेकर इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार नयी जानकारी सामने आई है. शो के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, हां, शो में लीप को लेकर आ रही खबर सही है. हम लोग लीप को लेकर प्लान कर रहे. हालांकि ये एक जेनरेशन लीप नहीं होगा. यह एक बिलकुल नई कहानी होगी, जिसमें नयी कास्ट होगी, हम सवी के साथ कहानी को आगे जारी नहीं रखेंगे.

नहीं होगा गुम है किसी के प्यार में ऑफ एयर

सूत्र ने गुम है किसी के प्यार में के ऑफ एयर को लेकर कहा, शो क्यों ऑफ एयर होगा? शो की टीआरपी 2.3 है. ऐसा मेकर्स क्यों करेंगे. ये सारी खबरें उन लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, जिनकी सिफारिशों को नए लीड के लिए खारिज कर दिया गया है. हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, यह झूठ है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि रजत, अनुभव से मिलता है और उसे सवी का ख्याल रखने के लिए कहता है. रजत को यकीन हो चला है कि सवी उससे शादी करके फंस गई है और वह उससे प्यार नहीं करती. रजत इस वजह से सिंगापुर जा रहा है. सवी को ऐसा लग रहा कि रजत उससे कोई बात छिपा रहा और वह उससे पूछती भी है. हालांकि रजत उसे कुछ नहीं बताता.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >