Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में हो रही इस पुराने किरदार की वापसी, सई-विराट से है कनेक्शन

गुम है किसी के प्यार में एक पुराने किरदार की फिर से मेकर्स वापसी करवा रहे हैं. इस किरदार का सवी से कनेक्शन है और वह उसकी जिंदगी में नया ट्विस्ट लेकर आने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि आशिका की वजह से रजत, सवी से झूठ बोल रहा है. अपने बेटे कियान के प्यार में रजत अंधा हो गया है. कियान के बार-बार कहने पर रजत, आशिका और सई के साथ पिकनिक जाने का प्लान करता है. रजत इस पिकनिक में सवी को नहीं ले जाने की बात कहता है. सवी ये जानकर बहुत दुखी हो जाती है और रोने लगती है. रजत को बुरा लगता है कि वह उसे सच्चाई नहीं बता पा रहा.

गुम है किसी के प्यार में इस किरदार की हो रही वापसी

गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो वीडियो सामने आया है. इसमें एक पुराने किरदार की वापसी होती दिख रही है. वह किरदार और कोई नहीं बल्कि जगताप है. जगताप, सवी की मां सई का दोस्त होता है, जिसने सवी को बचपन में खेलाया था. जगताप ही वह इंसान होता है, जिसकी वजह से सई और विराट की शादी हुई थी. जगताप बतौर वकील बनकर सवी की जिंदगी में वापस आएगा. जगताप के आने से कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. दूसरी तरफ अर्श, सवी को सच्चाई बता देगा कि आशिका की वजह से उसकी मां का एक्सीडेंट हुआ था और रजत ये बात जानता है. अर्श कहेगा कि रजत, आशिका को बचाने की कोशिश कर रहा है.

जानें लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, सई और रजत के जाने के बाद खुद को बहुत अकेला फील करती है. उसे दोनों की बहुत याद आती है. रजत, सवी को फोन करता है और उसका हालचाल पूछता है. सवी, सई से बात करती है. सई, सवी से कहती है कि वह उसे बहुत मिस कर रही है. सई अपने पिता रजत के साथ पोटो खींच कर सवी को भेजती है. सवी दोनों की तसवीर को निहारती है और फोटो को किस करती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की बातें सुनकर सवी की आंखों से छलके आंसू, क्या अर्श को छोड़ देगी आशिका?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >