Anupama को टीआरपी लिस्ट में Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने छोड़ा पीछे, सवी बोली- सफर थोड़ा कठिन था और...

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा के भोसले इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस में आते ही टेंशन बढ़ जाता है. यशवंत उससे आने का कारण पूछता है तो वो कहती है कि वह सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू के लिए पैनलिस्ट के रूप में वहां मौजूद है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा दर्शकों का फेवरेट है. बीते कुछ हफ्तों में गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है. इसने अनुपमा के सीरियल को पीछे छोड़ दिया है. अनुपमा का समर का डेथ ट्रैक शो के लिए काम नहीं आया और इसकी टीआरपी घट गई. लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में की कहानी लोगों को ज्यादा दिलचस्प लगी और वो आगे की स्टोरी जानने के लिए बेताब है. नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बाद अब इसमें भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य किरदार निभा रहे हैं. हालांकि किसी ने नहीं सोचा था कि सवी और ईशान का शो रूपाली गांगुली के शो को पीछे कर पाएगा. अब इसपर सवी यानी भाविका ने चुप्पी तोड़ी है.

अनुपमा को गुम है किसी के प्यार ने छोड़ा पीछे

अनुपमा में समर के डेथ ट्रैक को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. टीआरपी घटने के बाद मेकर्स नंबर वन के पोजिशन पर आने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. गुम है किसी के प्यार में की सवी यानी भाविका शर्मा ने अपने शो के अनुपमा से आगे निकलने पर रिएक्ट किया है. टेली मसाला से बात करते हुए, भाविका ने टीआरपी चार्ट पर टॉप स्थान के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, सफर थोड़ा कठिन था और उन्होंने पहले स्थान पर पहुंचने के बारे में कभी नहीं सोचा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की और परिणाम सबके सामने हैं.

https://www.instagram.com/reel/C0V64krgUcO/?utm_source=ig_web_copy_link

गुम है किसी के प्यार में को ये किरदार कहेंगे अलविदा

गुम है किसी के प्यार में की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ईशान को सवी के प्रति अपने प्यार का एहसास हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में दोनों की शादी हो जाएगी. ईशान और सवी की शादी के बाद सीरियल में कई बदलाव देखने को मिलेगा. टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो, शादी के ट्रैक के बाद पूरे चव्हाण परिवार के शो से बाहर होने की संभावना है. हालांकि, अभी भी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इन किरदारों की होगी शो से छुट्टी! सवी-ईशान के सीरियल को ये एक्टर्स करेंगे अलविदा

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा के भोसले इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस में आते ही टेंशन बढ़ जाता है. यशवंत उससे आने का कारण पूछता है तो वो कहती है कि वह सहायक प्रोफेसर साक्षात्कार के लिए पैनलिस्ट के रूप में वहां मौजूद है. वहीं, सवी रीवा के लिए आवश्यक सामान उधार लेती है, जो कैफेटेरिया में उसका इंतजार करती है. सवी रीवा को कॉलेज में घुसने में मदद करती है. सवी रीवा की हौसला अफजाई करती है और कहती है कि उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है.

https://www.instagram.com/p/C0RKuXUA8a7/

रीवा से मिलेगी ईशान

रीवा बोर्डरूम के बाहर बैठकर प्रार्थना करती है कि उसका सेलेक्शन हो जाए. वहीं, हरिणी, सवी को फोन करती है कि और पैसे की जरूरत के बारे में बताती है. सवी कहती है कि वो पैसे का जुगाड़ कर देगी. सवी ईशा से संपर्क करने का प्रयास किया, जो अनुपलब्ध है. सवी प्रूफरीडिंग कार्य जैसे विकल्पों की खोज करती है. वहीं, ईशान को नहीं पता है कि उसके कॉलेज में इंटरव्यू देने के लिए रीवा आ रही है. आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अब रीवा को देखकर ईशान कैसे रिएक्ट करेगा, ये देखना मजेदार होगा.

Also Read: Ott पर नहीं खर्च करना चाहते पैसे, तो फ्री में देखिए ये 10 धांसू वेब सीरीज, चेक करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >