Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका को पता चल जाता है कि सवी और रजत की शादी हो रही है. आशका दोनों की शादी को रोकने के लिए सबसे बड़ा प्लान बनाएगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सवी और शादी की तैयारी में ठक्कर और भोसले परिवार लगा हुआ है. दोनों परिवार चाहता है कि ये शादी हो जाए ताकि सई की कस्टडी रजत को मिल जाए. सवी भी अब नहीं चाहती कि आशका को सवी की कस्टडी मिले क्योंकि वो उसका असली चेहरा देख चुकी है. सीरियल में हल्दी का फंक्शन दिखाया गया था. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लकी, सवी और रजत के डांस परफॉर्मेंस की घोषणा करता है. दोनों डांस करने के लिए नहीं मानते है.

अमन और मृण्मयी को साथ देख लकी को आएगा गुस्सा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि परिवार के मनाने पर सवी और रजत साथ में डांस करने के लिए मान जाते हैं. दोनों जोर का झटका सॉन्ग पर डांस करते है. वहीं, अमन और मृण्मयी शराब वाला शरबत पी लेते है. अमन उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती. दोनों नशे में होते है और अपने मतभेदों को सुलझाते है. लकी दोनों को टेबल के नीचे देखता है और उसे गुस्सा हो जाता है. वो दोनों को अलग करने के लिए कोई कुछ बड़ा करने का सोचता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

आशका रोकेगी सवी और रजत की शादी

वहीं, आशका को पता चल जाता है कि सवी और रजत की शादी हो रही है. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशका, सवी को रजत से शादी करने से रोकेगी. वो सवी को एक वीडियो दिखाएगी कि रजत एक लड़के को पीटता दिखेगा, जो उसका बेटा होगा. जब बारात आती है तो सवी सबको वीडियो दिखाकर उससे शादी करने से मना कर देती है. हालांकि रजत उसे सारी सच्चाई बताता है और सई की खातिर ये शादी करने के लिए कहती है. ये शादी रोकने का प्लान आशका का फ्लॉप हो जाता है. सवी और रजत की शादी हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >