Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका ने नहीं इस शख्स ने किया कियान का खून, मां बनने वाली है सवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा ईशा को पता चलता है कि रजत और सवी का तलाक होने वाला है. वह इस बारे में पूछने के लिए रजत के पास जाने का सोचती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, अर्श से पूछती है कि उसने आखिर कियान को क्यों मारा. अर्श ऐसे बिहेव करता है कि उसने कियान को नहीं मारा. सवी बार-बार उससे वजह पूछती है. हालांकि अर्श उससे कुछ नहीं कहता. वह ऐसा बिहेव करता है कि उसने कियान को कुछ नहीं किया और उसे इस बारे में कुछ नहीं बता. सवी उसपर भड़क जाती है. अर्श अपनी बेगुनाही साबित करता है, लेकिन सवी उसकी बात नहीं मानती.

अर्श को बेनकाब करेगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श कहता है कि अगर उसे किसी का खून करना होता तो वह रजत का करता, कियान का नहीं. वह कहता है कि कियान को रजत और सवी के बुरे कर्मों का फल मिला है. वह कहता है कि सवी ने ही उसकी हत्या की है. दूसरी तरफ ईशा को पता चलता है कि सवी और रजत के तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में तेजी से चल रही है. उसे पता चलता है कि रजत और आशिका शादी कर रहे हैं. ये सवी सुन लेती है और बेहोश हो जाती है.

मां बनने वाली है सवी

सवी, रजत की तसवीर लेकर रोते रहती है और उसे सारी पुरानी यादें याद आती रहती है. तभी ईशा, रजत से शादी को लेकर पूछने वाली होती है, लेकिन सवी उसे रोक लेती है. वह ईशा को ठक्कर परिवार के घर नहीं जाने के लिए कहती. सवी फिर से बेहोश हो जाती है और ईशा डॉक्टर को बुलाती है. डॉक्टर बताती है सवी मां बनने वाली है. डॉक्टर बताती है कि पिछली जटिलताओं के बावजूद सवी का मां बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, कियान की मौत की सारी कड़ियों को जोड़ती है. वह आशिका से कहती है कि उसने सारी सच्चाई पता कर ली है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >