Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. सीरियल में अभी हाल ही में शीजान खान की एंट्री हुई है. अब शो को अंकिता खरे ने अलविदा कह दिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में बना हुआ है. सीरियल में इन दिनों एक नये किरदार अनुभव की एंट्री हुई है. अनुभव के आने से कहानी में नया टर्न आया है. वह सवी का बचपन का दोस्त है और रजत उसे पसंद नहीं करता है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो में हरिणी का किरदार निभाने वाली अंकिता खरे शो को अलविदा कहने वाली है.

अंकिता खरे ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कहा अलविदा

‘गुम है किसी के प्यार में’ जब भाविका शर्मा का ट्रैक शुरू हुआ था, तब ही अंकिता खरे की एंट्री हुई थी. 7 साल के लीप के बाद भी मेकर्स ने हरिणी यानी अंकिता का ट्रैक नहीं हटाया था. अब वह शो को अचानक छोड़ रही है. इंडिया फोरम ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि एक्ट्रेस शो छोड़ रही है. उन्होंने अपने पेपर्स भी दे दिए है. सूत्र ने बताया कि उनका किरदार कैसे शो से खत्म होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.

जानें ‘गुम है किसी के प्यार में’ क्या दिखाया जाएगा

‘गुम है किसी के प्यार में’ के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि तापसी, अर्श के खिलाफ केस कर देती है. केस करने के लिए अर्श उसे भड़काता है. वह रजत को बर्बाद करना चाहता है. वह इसे बारे में जिगर को बताता है. अर्श कहता है तापसी के इस फैसले से रजत को बेस्ट सीइओ का अवॉर्ड नहीं मिलेगा. दूसरी तरफ सवी को लगता है कि तापसी ऐसा कैसे कर सकती है. वह तापसी से बात करती है और उसे केस वापस लेने के लिए मनाती है. तापसी नहीं मानती और कहती है कि उसके पति ने उसका अपमान किया है. ये सुनकर सवी चौंक जाती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >