Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद इस किरदार की एंट्री हुई शो में, कहा- मैं इस रोल को दिलचस्प…

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ हरिणी का रोल पहले येशा हरसोरा निभा रही थी. जेनरेशन लीप के बाद येशा ने शो से किनारा कर लिया, जिसके बाद अंकिता खरे की एंट्री हुई. अंकिता ने शो को लेकर बड़ी बात कही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ को सई जोशी (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) अलविदा कह चुके है. शो में सई-विराट की बेटी सवी की कहानी अब दिखाई जा रही है. कई किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया है तो कुछ किरदार बदल दिए गए है. हरिणी का रोल अब अभिनेत्री अंकिता खरे निभा रही है. उन्होंने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है.

अंकिता खरे निभा रही हरिणी का किरदार

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ हरिणी का रोल पहले येशा हरसोरा निभा रही थी. जेनरेशन लीप के बाद येशा ने शो से किनारा कर लिया, जिसके बाद अंकिता खरे की एंट्री हुई. ईटाइम्स से बातचीत में अंकिता ने कहा, मैं शो में हरिणी का किरदार निभा रही हूं. वह एक पॉजिटिव आत्मा है लेकिन अपने जीवन से खुश नहीं है. मैं ऐसे शो में प्रवेश करके खुश हूं जो सालों से हिट रहा है और जिसने टेलीविजन पर अपने लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया है. किसी और की जगह भरना आसान काम नहीं है, लेकिन मैं इस किरदार को दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश करूंगी.

इन शोज में नजर आ चुकी है अंकिता खरे

अंकिता खरे ने जोधा अकबर, विघ्नहर्ता गणेश, संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं सीजन 2, नाथ जेवर या जंजीर, अजब सास की गजब बहू जैसे शोज में काम कर चुकी है. वहीं, टेलीचक्कर से बात करते हुए येशा हरसोरा ने कहा था कि, ”शो 20 साल की छलांग ले रहा है इसलिए मैं बाहर निकलूंगी क्योंकि हरिणी के चरित्र को वयस्कता और अधिक परिपक्व तरीके से दिखाया जाएगा.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एंट्री लेने से पहले ही रातों-रात बदल दिया गया ये किरदार! ईशान से है कनेक्शन

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

‘पवित्र रिश्ता’ के अभिनेता शक्ति अरोड़ा, जो ईशान की भूमिका निभा रहे हैं, ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं हर शो को ऐसे मानता हूं, जैसे कि यह मेरा पहला शो है. मैं जिस भी नए शो में जाता हूं, वह उत्साह और घबराहट साथ-साथ चलती है. गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन को बहुत प्यार मिला है और हमें उम्मीद है कि हमें दर्शकों से उतनी ही प्रशंसा मिलेगी.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद वीनू की कब होगी शो में एंट्री? कहां गायब है विनायक, यहां जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >