Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद दिग्गज अभिनेत्री रेखा निभाएंगी ये रोल,नए कलाकारों संग आएगा ट्विस्ट

शो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. अब खबर है कि शो में जल्द ही दिग्गज अभिनेत्री रेखा नजर आएंगी. अभिनेत्री रेखा सीरियल में स्पेशल अपीयरेंस देंगी. वहीं नये स्टारकास्ट के साथ कई ट्विस्ट एंड टर्न भी आने वाले हैं.

स्टारप्लस का शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक क्लासिक और चर्चित शो रहा है. पेचीदा और खूबसूरत कहानी ने दर्शकों को अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है. दिग्गज अभिनेत्री रेखा स्टार प्लस के शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ विशेष उपस्थिति देंगी और यह स्टारप्लस के साथ उनका तीसरा जुड़ाव होगा.

गुम है किसी के प्यार में दिखाई देंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस र���खा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं. रेखा पहले भी स्टारप्लस और ‘गुम हैं किसी के प्यार‘ से जुड़ी हैं और जब दर्शकों ने उन्हें अपने टेलीविजन स्क्रीन पर देखा, तो वे उनके व्यक्तित्व और उनकी सदाबहार सुंदरता के कायल हो गये. ‘गुम हैं किसी के प्यार’ में के साथ रेखा का जुड़ाव शो के शुरू होने के बाद से हमेशा खास रहा है. बीते जमाने की खूबसूरत डिवा शो में एक विशेष उपस्थिति करने जा रही है और ऐसे में आप सभी की तरह हम भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.

‘गुम है किसी के प्यार में’ में आएगा काफी ट्विस्ट

‘गुम है किसी के प्यार में’ काफी इंटरेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न आने वाला हैं. रेखा शो के नए कलाकारों का परिचय देंगी. यह शो अपने आप में एक विरासत रखता है और सई और विराट की विरासत को दर्शाने के लिए दिग्गज स्टार रेखा से बेहतर कौन हो सकता है? जैसा कि सदाबहार रेखा ‘गुम हैं किसके प्यार में’ के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं, दर्शक निश्चित रूप से फिर से उनकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. सीरियल का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है. यह शो स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक रात 8 बजे प्रसारित होता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की कहानी का ऐसे होगा अंत, इस दर्दनाक हादसे के बाद शो को कहेंगे अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >