Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस एक्टर को मिला ये पॉपुलर शो, सामने आया नया लुक

गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का फेवरेट शोज में से एक है. सीरियल में काम कर चुके अक्षय दांडेकर के हाथ एक नया शो लग गया है. उन्होंने अपने शो की झलक फैंस संग शेयर की.

Shiv Shakti-Tap Tyag Tandav: कलर्स चैनल का लोकप्रिय शो शिव शक्ति-तप त्याग तांडव एक पौराणिक शो है. इसमें भगवान शिव की भूमिका में राम यशवर्धन नजर आते हैं, जबकि देवी पार्वती के किरदार में सुभा राजपूत दिखती है. शो ने 300 एपिसोड पूरे कर लिए है. हाल ही में मेकर्स ने इसमें भगवान गणेश का ट्रैक लाया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच गुम है किसी के प्यार में फेम एक्टर अक्षय दांडेकर की एंट्री हो गई है.

शो शिव शक्ति-तप त्याग तांडव में गुम है किसी के प्यार में फेम किस एक्टर की हुई एंट्री

शो शिव शक्ति-तप त्याग तांडव में अक्षय दांडेकर ने एंट्री ले ली है और वो कुबेर देवता का रोल प्ले कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो देखकर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

अक्षय दांडेकर ने किन-किन शोज में काम किया है

अक्षय दांडेकर ने गुम है किसी के प्यार में के अलावा डैमेज्ड 3, वैदेही, साइलेंस 2 जैसे शोज में काम किया है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अपार्टमेंट का चौकीदार बताता है ईशा को पानी की टंकी साफ हो रही है. सवी जब ठक्कर के घर आती है तो उसे रजत की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो बाथरूम से पानी मांगता है. सवी उसकी आवाज सुनकर दौड़ती जाती है और उसे ईशा के घर से पानी लाकर देती है. रजत को लगता है कि पानी लकी लेकर आया है. इस बीच दोनों के बीच प्यार भरी नोंकझोंक होती है. रजत, सई से उसकी पैरेंट-टीचर मीटिंग के बारे में पूछता है. सई अपने पिता से कहती है इस मीटिंग में उन दोनों को आना है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श ने खेला बड़ा दांव, सई को लेकर रजत के मन में डाला शक, क्या करेगी सवी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >