Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को ईशान से दूर करने के लिए सुरेखा बनाएगी खतरनाक प्लान! हरिणी बनेगी मोहरा

सीरियल 'गुम है कसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि सवी को जब पता चलता है कि हरिणी के पास ईशान सिंगिग प्रपोजल लेकर गया था. सवी, हरिणी को बुलाती है और उससे ईशान के ऑफर को स्वीकार न करने के लिए कहती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल ‘गुम है कसी के प्यार में’ टीआरपी में सबसे आगे है. शो की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि शो नंबर वन बन गया है. लीप आने के बाद सीरियल की कहानी और ज्यादा दिलचस्प और मजेदार हो गई है. ईशान, सवी के जन्मदिन पर खास प्लान बनाता है और इस बात की जानकारी बाद में सवी को लगती है. हालांकि पहले सवी को लगता है कि बाजीराव ने ये पार्टी प्लान की है, लेकिन बाद में खुलासा हो जाता है कि ईशान ने सबकुछ किया है. वहीं, सुरेखा इस बात से नाराज है और वो ईशान पर काफी गुस्सा करती है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा, यशवंत से कहती है कि सवी, ईशान की अच्छाइयों का फायदा उठा रही है और इसमें उसका साथ हरिणी दे रही है. वो कहती है कि सवी के मन में क्या है, वो नहीं जान पा रही है, लेकिन उसके पास एक आइडिया है.

‘गुम है कसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक

सीरियल ‘गुम है कसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सुरेखा प्लान बनाती है कि वो हरिणी की बेइज्जती करेगी, ताकि सवी को समझ आ जाए कि वो उसके परिवार के सामने कुछ नहीं है. वह दुर्वा के सगाई में ईशान की चुनी हुई लड़की को बुलाएगी. उसके जरिए वो हिरणी को नीचा दिखाएगी और उसे एहसास कराएगी कि सवी उसके घर की बहू बनने का सोच नहीं सकती. वहीं, ईशान, हरिणी से मिलने आता है और उससे उसकी गायिकी के बारे में पूछता है. हरिनी उसकी सिगिंग के बारे में जानकर हैरान रह जाता है और फिर वो उसे संतोष के बारे में बताता है. ईशान कहता है कि कोजा पूर्णिमा उत्सव के लिए वो चाहता है कि वो गाना गाए. साथ ही इसके लिए वो बजट बढ़ाने की बात कहता है.

https://www.instagram.com/reel/CzV_CP1ArA2/?utm_source=ig_web_copy_link

सवी ने हरिणी को इस बात के लिए किया मना

सवी को जब पता चलता है कि हरिणी के पास ईशान सिंगिग प्रपोजल लेकर गया था. सवी, हरिणी को बुलाती है और उससे ईशान के प्रस्ताव को स्वीकार न करने के लिए कहती है क्योंकि वह पहले तो अच्छा व्यवहार करता है और फिर उसे चोट पहुंचाता है. शुक्ला उसे समझाता है कि ऐसा नहीं है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती. ईशान को उसके ऑफर को अस्वीकार करने का हरिनी का संदेश मिलता है. ईशान समझ जाता है कि सवी की वजह से ऐसा हुआ होगा. इस बारे में ईशान, सवी से बात करने का सोचता है. वहीं, ईशा शांतनु से अपने घर लौटने की बात कहती है, ताकि वो अपने परिवार के साथ रह सकें. वो कहती है कि दूर्वा की सगाई समारोह में उसकी जरूरत होगी. शांतनु कहता है कि उनके परिवार को उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने इस बारे में उन्हें नहीं बताया. ईशा कहती है कि उसने उसे माफ कर दिया है इसका मतलब यह नहीं है कि वो पुरानी सारी बातें भूल गई है. वो दोनों कभी दोबारा कपल की तरह नहीं रह सकते.

https://www.instagram.com/p/CzgXT1Cyx-v/

रीवा की एंट्री

‘गुम है कसी के प्यार में’ में एक बार फिर से रीवा की एंट्री होने वाली है. रीवा, ईशान की जिंदगी में वापस आ रही है. रीवा की मां रीवा को डांटती है और कहती है कि वह ईशान के प्रति अपने प्यार के कारण पहले सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गई. इस वजह से कॉलेज के लोगों ने उसका प्रवेश रद्द कर दिया. इस वजह से उसे भारत वापस आना होगा. रीवा ये सुनकर काफी खुश हो जाती है. बता दें कि रीवा और ईशान की सगाई होने वाली होती है, लेकिन वो उसे छोड़कर पने सपनों को पूरा करने चली जाती है. हालांकि ईशान उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं रूकती. वहीं, निशु ने शुक्ला को अपनी बातों में फंसा लिया और उसे पता चल गया कि ईशान ने सवी के लिए पार्टी रखी थी. ये जानकर वो चौंक जाता है. दूसरी तरफ सवी को पता चल जाएगा कि ईशान सर उसके लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी की योजना बना रहे हैं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को इस एक्टर ने कहा अलविदा, हाथ आया दमदार प्रोजेक्ट, सवी से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >