Ghum Hai Kisi Ke Pyar Meiin: शो से निकलने के बाद किस पर आया ‘सई’ का दिल? खुद बताया किसे कर रही डेट!

गुम है किसी के प्यार में शो अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. शो की कहानी सईं, विराट और पाखी के बीच प्रेम त्रिकोण पर केंद्रित था, जिसे आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया था.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टीवी पर सबसे पॉपुलर शो में से एक है. शो 20 साल आगे बढ़ चुका है और अब कहानी सवी बढ़ा रही है. सई यानी आयशा सिंह शो को अलविदा कह चुकी है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो एकता कपूर के शो नागिन 7 में नजर आएगी. हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में इस खबर को महज अफवाह बताया था. आयशा शो को छोड़ चुकी है, लेकिन फैंस उनके बारे में जानना चाहते है. चलिए आपको बताते है वो किसे डेट कर रही है.

गुम है किसी के प्यार में की सई

गुम है किसी के प्यार में शो अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. शो की कहानी सईं, विराट और पाखी के बीच प्रेम त्रिकोण पर केंद्रित था, जिसे आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया था. इसी साल जून में सई औऱ विराट की लवस्टोरी का अंत हो गया और शो ने जेनरेशन लीप ले लिया. हालांकि शो को छोड़ने के बाद भी फैंस उन्हें भूले नहीं है. आयशा भी सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को अपडेट देती रहती है.

https://www.instagram.com/p/CwPDbOCJykg/?hl=en

किसे डेट कर रही सई?

कुछ समय पहले इंडिया फ़ोरम के साथ एक इंटरव्यू में आयशा सिंह से जब उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इसका जवाब क्यों दूंगी? यह निजता का उल्लंघन होगा. उनके रिलेशिनशिप स्टेटस को लेकर पूछे गए सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ठीक है, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं इसलिए इस सवाल को जाने दीजिए.’ बता दें कि उनका नाम उनके को-स्टार नील भट्ट के साथ जुड़ चुका है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ से बाहर निकलने के एक महीने बाद ही आयशा सिंह और नील भट्ट ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. हालांकि दोनों टीवी सितारे पूरी तरह से पेशेवर हैं, लेकिन पिछले एक साल से उनके बीच किसी समस्या का सामना करने की अटकलें हमेशा लगाई जाती रही हैं. नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को सई और विराट की जिंदगी में तीसरे पहिये की भूमिका निभाने के लिए काफी ट्रोल किया गया था. उनके किरदार को उनकी बुरी साजिशों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. लेकिन प्रशंसक रियल और रील के बीच अंतर करने में विफल रहे. केकेके 13 स्टार को ऑनलाइन ट्रोल किया गया और कहा जाता है कि इससे आयशा के साथ उनके रिश्ते पर असर पड़ा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप लेने के बाद भी इस एक्ट्रेस ने नहीं छोड़ा शो का साथ, बोली- हमें मेकर्स से…

गुम है किसी के प्यार में की कहानी

गुम है किसी के प्यार में शो भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह द्वारा निभाए गए सवी, ईशान और रीवा के जीवन पर केंद्रित है. जबकि नए कलाकार पहले ही दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं, अब नये कास्ट ने भी दर्शकों को दिल जीत लिया है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी की जान को खतरा होगा और उसकी मदद के लिए ईशान आगे आएगा. आगे चलकर दोनों की शादी शो में हो जाएगी. बता दें कि शो सोमवार से शनिवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

Also Read: Anupama: बा ने रूपाली गांगुली के शो में ‘बंटवारा’ ट्विस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह कुछ ऐसा नहीं है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >