Ghajini: आमिर नहीं बल्कि सलमान खान बनते 'गजनी', इस वजह भाईजान को नहीं किया गया कास्ट

Ghajini: आमिर खान की फिल्म गजनी तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब सालों बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि फिल्म निर्माता एआर मुरुगादॉस इस मूवी में आमिर नहीं बल्कि सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे.

Ghajini: एआर मुरुगादॉस की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ ने रिलीज के बाद जबरदस्त सफलता हासिल की थी. फिल्म में आमिर खान और असिन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह निर्देशक की इसी नाम की तमिल फिल्म का रीमेक थी, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मुरुगादॉस शुरू में हिट फिल्म में सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे? हां! आपने सही पढ़ा, फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत ने सालों बाद इसका खुलासा किया है.


गजनी के लिए सलमान खान थे पहली पसंद
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, प्रदीप ने खुलासा किया कि मुरुगादॉस अक्सर हिंदी में फिल्म बनाने की इच्छा व्यक्त करते थे. उन्होंने कहा, “एआर मुरुगादॉस कहते रहते थे, ‘मैं गजनी हिंदी में बनाना चाहता हूं.’ वह सलमान को बहुत पसंद करते थे और उन्हें फिल्म के रीमेक में कास्ट करने के इच्छुक थे. हालांकि, प्रदीप ने खुलासा किया कि ‘उन्हें नहीं लगता कि सलमान सही सही फिट थे. मैंने मन में सोचा ‘सलमान गुस्सैल हैं और उस वक्त उनकी इतनी स्ट्रांग पर्सनालिटी नहीं थी. मुरुगादॉस अंग्रेजी या हिंदी में बात नहीं करते हैं.”

Also Read- सलमान खान ने हीरामंडी की इस एक्ट्रेस को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर को होना पड़ा था रिजेक्ट

Also Read- सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट


सलमान खान शांत स्वभाव के हैं व्यक्ति
‘सरफरोश’ जैसी फिल्मों में आमिर के साथ काम करने के बाद प्रदीप को लगा कि शांत स्वभाव वाले आमिर फिल्म के लिए ज्यादा परफेक्ट रहेंगे. उनके शांत स्वभाव और सबके प्रति सम्मानजनक व्यवहार ने भी उन्हें सबका पसंदीदा बना दिया. पिछले 25 सालों में मैंने आमिर को किसी पर चिल्लाते नहीं देखा. उन्होंने कभी किसी का अपमान नहीं किया या अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया. प्रदीप ने सोचा कि सलमान को संभालना मुश्किल हो सकता है और ‘बिना मतलब की जटिलताएं पैदा हो सकती हैं.’


गजनी के बारे में
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और सह-लिखित एक्शन थ्रिलर गजनी से उन्होंने हिंदी फिल्म की शुरुआत की. इसमें आमिर खान, असिन लीड रोल में दिखाई दिए. फिल्म एक सफल बिजनेसमैन संजय सिंघानिया (आमिर खान) की कहानी बताती है, जिसमें संजय और कल्पना पर हमला किया जाता है, जिसके बाद संजय एंटेरोग्रेड भूलने की बीमारी से पीड़ित हो जाता है.

Also Read- क्या किसी फिल्म में आमिर खान, शाहरुख और सलमान एक साथ आएंगे नजर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >