Genelia D’Souza Birthday: नेशनल लेवल फुटबॉलर बनने से लेकर अमिताभ बच्चन के साथ विज्ञापन में काम करने तक… एक्ट्रेस के बारे में जाने ये रोचक बातें

Genelia D’Souza Birthday: आज इंडस्ट्री की सबसे प्यारी एक्ट्रेस जेनेलिया का 37 वां जन्मदिन है. इस मौके पर आज हम उनके करियर से लेकर लव लाइफ तक कई रोचक बातें जानेंगे.

Genelia D’Souza Birthday: हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का आज 37वां जन्मदिन है. 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मी जेनेलिया एक कैथोलिक परिवार से हैं. जेनेलिया ने अपने करियर के दौरान कई हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. आज उनके बर्थडे स्पेशल पर हम उनके बारे में काफी कुछ बताएंगे.

एथलीट थी जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा के बारे में एक बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अपने स्कूली और कॉलेज जीवन के दौरान एक स्टेट लेवल एथलीट, स्प्रिंटर और नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर थीं. वहीं, उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा था. उसके बाद उन्होंने साल 2023 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने हिंद, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल समेत कई भाषाओं की फिल्में में काम कर अपना एक अलग मुकाम हासिल किया.

Also Read जेनेलिया डिसूजा ने बताया रितेश देशमुख संग अपनी सफल शादी का राज…कहा समय के साथ बढ़ा है उनका प्यार…

Also Read Riteish-Genelia ने ‘फिलहाल 2’ गाने का फनी वीडियो किया रिक्रिएट, Video हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन के साथ किया विज्ञापन में काम

जेनेलिया डिसूजा के बारे में एक और बात जानकर आपको काफी हैरानी होगी. दरअसल, जेनेलिया ने कभी भी एक्टिंग और मॉडलिंग के बारे में सोचा नहीं था बल्कि वह एक MNC में काम करना चाहती थी, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था. एक्ट्रेस एक शादी अटेंड कर रही थीं, जिस दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ पॉपुलर पार्कर पेन के विज्ञापन के लिए ऑफर मिला था. जेनेलिया ने इस विज्ञापन में बिग बी के फैंस का रोल किया था.

रितेश देशमुख से पहली मुलाकात

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की पहली मुलाकात साल 2003 की फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी. उस दौरान रितेश को जेनेलिया से पहली नजर का प्यार हो गया था लेकिन एक्ट्रेस के साथ यह उल्टा था. लेकिन बाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकातें बड़ी और प्यार हो गया. इस बीच जेनेलिया की उम्र 16 साल की थी और रितेश की उम्र 24 साल की थी. हालांकि, बाद के दोनों ने एक दूसरे को 10 साल डेट करने के बाद 2012 में शादी कर लिया. अब दोनों के दो बेटे हैं रिआन और राहिल.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >