Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Separation: अनुपमा फेम गौरव खन्ना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. गौरव को लेकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के एक खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया है. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक ले सकते हैं. इस पूरे मामले पर अब गौरव की बिग बॉस 19 और खतरों के खिलाड़ी 15 की को-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
क्या बोलीं फरहाना भट्ट?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट ने गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात की. उन्होंने कहा,
हमें इतना समझदार और जिम्मेदार होना चाहिए कि लोगों को उनकी जगह और स्पेस दें, बजाय उनकी निजी जिंदगी में दखल देने के. हमें नहीं पता कि वे किस दौर से गुजर रहे हैं. कई बार चीजें अपने आप बेहतर हो सकती हैं, लेकिन लगातार लोगों का ध्यान और कमेंट्स स्थिति को और खराब कर सकते हैं.
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर फरहाना ने कही ये बात
फरहाना ने गौरव और आकांक्षा को एक अच्छा कपल बताया. उन्होंने कहा,
मेरी जानकारी के अनुसार वे एक खूबसूरत कपल हैं और मैं सच में उम्मीद करती हूं कि अगर वे किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो चीजें उनके बीच ठीक हो जाएं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देना मेरी जगह है और मैं उनकी प्राइवेसी का सम्मान करती हूं.
लॉक अप 2 में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2: सच या सजा' के प्रीमियर के दौरान अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था. आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव फिलहाल अलग-अलग रह रहे हैं और जल्द ही उनका तलाक हो सकता है. उन्होंने अपने रिश्ते में कम्पैटिबिलिटी यानी आपसी तालमेल की कमी को इसकी वजह बताया. इसके साथ ही आकांक्षा ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी बच्चे नहीं चाहने का फैसला किया है.
कभी दुश्मन थे फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना
फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के दौरान एक-दूसरे के बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे थे. शो में दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और लड़ाई देखने को मिली थी. बिग बॉस 19 का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था, जबकि फरहाना फर्स्ट रनर-अप रही थीं. हालांकि अब दोनों के रिश्ते में काफी बदलाव नजर आ रहा है. मौजूदा समय में दोनों रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कंटेस्टेंट हैं. शो में दोनों साथ मिलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं और फैंस भी उनकी बदली हुई बॉन्डिंग देखकर खुश हैं.
