साजिद खान संग होने वाली थी गौहर की शादी, इस वजह से हुआ ब्रेकअप,अब जैद दरबार के बच्चे की बनने वाली हैं मां

बिग बॉस विजेता गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली है. आज एक्ट्रेस जैद दरबार के साथ काफी खुश है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त था जब गौहर साजिद खान संग शादी करना चाहती थी. दोनों ने एक दूसरे संग सगाई भी की थी, हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया.

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर गौहर खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रस जैद दरबार संग इन-दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है. अब कपल जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले है.

गौहर खान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में कुशाल टंडन के करीब आई. दोनों रिलेशनशिप में भी आए. हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके अलावा गौहर का बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट साजिद खान संग अफेयर भी रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर खान और साजिद दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे, कि दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और इनकी राहें अलग हो गई.

गौहर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर साजिद ने कहा था, कमिटेड रिलेशनशिप में होने के बावजूद दूसरी लड़कियों के साथ घूमता था और गौहर से इस बारे में झूठ कहता रहा.

गौहर खान को आखिरकार सच्चा प्यार मिल गया और उन्होंने साल 2020 में जैद दरबार से शादी कर ली. कपल आज अपनी जिंदगी में काफी खुश है. दोनों इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते है और फैंस को कपल गोल्स भी देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >