Game Changer के प्री रिलीज इंवेट के बाद राम चरण के 2 फैंस की हुई मौत, प्रोड्यूसर ने किया यह बड़ा ऐलान

Game Changer: राजमुंदरी में गेम चेंजर के प्री-रिलीज इंवेंट में भाग लेने के बाद राम चरण के दो फैंस की मौत हो गई. फिल्म के निर्माता दिल राजू ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की पेशकश की है.

Game Changer: गेम चेंजर के प्री-रिलीज इवेंट में भाग लेने के बाद राम चरण के दो फैंस की मौत हो गई. इस इवेंट में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी शामिल हुए थे. गेम चेंजर के निर्माता दिल राजू ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख की सहायता राशि देने की पेशकश की. फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गेम चेंजर का बजट 500 करोड़ रुपये है. बजट का एक बड़ा हिस्सा फिल्म के गानों पर खर्च किया गया है.

राम चरण के 2 फैंस की हुई मौत

दोनों फैंस की पहचान काकिंडा के गाइगोलुपाडु के अरावा मणिकांता (23) और थोकदा चरण (22) के रूप में की गई है. दरअसल शनिवार की रात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. दोनों को नाजुक हालत में पेद्दापुरम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. रंगमपेटा पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.

दिल राजू ने फैंस के लिए संवेदना की व्यक्त

गेम चेंजर के निर्माताओं में से एक, दिल राजू ने मीडिया से बात की और परिवारों को 10 लाख का दान देने की घोषणा की. उनके प्रोडक्शन हाउस, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है, “निर्माता #दिलराजू गारू ने 10 लाख की घोषणा की और दो व्यक्तियों के परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया, जिन्होंने दुर्घटना के बाद दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी. #गेमचेंजर इवेंट. इस कठिन समय में उनके प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.”

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer: राम चरण के फैन ने दी खुली धमकी, कहा- गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज करो, नहीं तो आत्महत्या…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >