Shaka Laka Boom Boom से लेकर शरारत तक, इन 5 टीवी शोज के कमबैक का दर्शक कर रहे इंतजार

ऐसे कई शोज है, जो सालों पहले खत्म हो चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें अभी तक याद रखे हुए है. आज आपको ऐसे 5 शोज के बारे में बताते हैं, जिसे दर्शको दोबारा देखना चाहते हैं.

टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज आए और गए, लेकिन कुछ शोज ऐसे है जिन्हें फैंस अभी तक याद रखे हुए है. इन सीरियल्स से दर्शकों की कई यादें जुड़ी है. आपको टॉप 5 शोज के बारे में बताते है, जिसके कमबैक का दर्शक इंतजार कर रहे हैं.

Shaka laka boom boom

किंशुक वैद्य, हंसिका मोटवानी, सैनी राज, जेनिफर विंगेट स्टारर शाका लाका बूम बूम साल 2000 में शुरू हुआ था और 2004 में बंद हो गया था. सीरियल में संजू की कहानी दिखाई गई थी, जिसे एक जादुई पेंसिल मिलती है. वो उस जादुई पेंसिल से जो बनाता है, वो सच हो जाता है. अगर कोई इसे देखना चाहता है तो यह शो डिज्नी+हॉटस्टार पर मिल जाएगा.

Aahat

आहट 90 के दशक का हॉरर सीरियल था. सीरियल को आज भी उसके डरावने इंट्रो सॉन्ग, बैकग्राउंड म्यूजिक, डरावनी स्टोरी की वजह से याद किया जाता है. शो साल 1995 में शुरू हुआ था और 2015 में खत्म हुआ था. ये काफी लंबे समय तक टीवी पर चला था और आज भी इसके कमबैक का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

Shararat

शरारत सीरियल में श्रुति सेठ, फरीदा जलाल, सिंपल कौल, शोमा आनंद, महेश ठाकुर, करणवीर बोहरा जैसे कलाकारों ने काम किया था. शो आज भी कई दर्शकों का फेवरेट है और इसकी वापसी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करते हैं. सीरियल सुपरहिट था और उस समय हर कोई जिया की तरह परी बनना चाहता है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Son pari

सोन परी जब शुरू हुआ था, तब हर कोई सोन परी जैसी एक आंटी अपनी लाइफ में चाहता था. सोन परी, फ्रूटी की जिंदगी से सारे दुखों को दूर करती है और एक मां जैसे उसकी केयर करती है. ये बच्चों के लिए आकर्षक शो था. आपको ये सीरियल यूट्यूब पर मिल जाएगी.

मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान बच्चों के बीच इतना पॉपुलर था, कि हर बच्चा उनके जैसा ही बनना चाहता था. शो में मुकेश डबल रोल में दिखे थे. मुकेश ही गंगाधर और शक्तिमान के किरदार में दिखे है. इसमें सुरेंद्र पई, वैष्णवी महंत ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था.

Also Read- भारत का पहला सुपरहीरो जिसे टीवी पर देखने के लिए बच्चे छोड़ देते थे स्कूल, 90s के इस शो को आज भी करते हैं दर्शक मिस

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >