Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT Releases: इस वीकेंड कई दिलचस्प फिल्म और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. लिस्ट में द साबरमती रिपोर्ट से लेकर अल्फा तक शामिल है.

Friday OTT Releases: वीकेंड बस आने ही वाला है. ऐसे में अगर आपके शहर में भी ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आप इस हफ्ते घर पर ही रहने वाले हैं. तो हम आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए कई नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं. जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और नेटफ्लिक्स जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना-स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट से लेकर अल्फा है.

द साबरमती रिपोर्ट

साबरमती रिपोर्ट 10 जनवरी, 2025 से जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की घटना पर आधारित है. कहानी कहानी दो पत्रकारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यह पता लगाने के लिए गोधरा जाती है कि आखिरकार ट्रेन में आग कैसे लगी. उन्हें जब सच का पता चलता है, तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक जाती है.

अल्फा मेल सीजन 3

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज अल्फा मेल सीजन 3 10 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें , फर्नांडो गिल, मारिया हर्वास, राउल तेजोन, किरा मिरो, गोर्का ओटक्सोआ, पाउला गैलेगो, फेल मार्टिनेज जैसे कलाकार हैं. इसके पहले दो सीजन हिट हुए थे.

गूसबंप्स: द वैनिशिंग

गूसबंप्स: द वैनिशिंग, दो जुड़वां भाई डेविन और सीस की कहानी है, जो अपने तलाकशुदा पिता के साथ रहने के लिए जाते हैं. हालांकि जल्द ही वह एक परछाई में छिपे एक खतरे को भापते हैं. यह वेब सीरीज 10 जनवरी, 2025 से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

ब्लैक वारंट

‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘सीटीआरएल’ के लिए पॉपुलर विक्रमादित्य मोटवानी की ओर से निर्मित, यह सीरीज एक नौसिखिया अधीक्षक की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसे तिहाड़ जेल में काम करने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. वेब सीरीज सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की 2019 की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशन ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर आधारित है. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- The Sabarmati Report OTT: गोधरा कांड का सच आएगा सामने, विक्रांत मैसी की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >