Friday OTT Releases: इस शुक्रवार होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, एक साथ रिलीज होगी ये नई फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार धमाल मचाने कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं, जिसमे एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर का तड़का होगा. लिस्ट में स्काई फोर्स से लेकर लिटिल साइबेरिया शामिल है.

Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन ओटीटी प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जो आपको जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा का मजा भी चखाएगी. लिस्ट में स्काई फोर्स से लेकर खाकी: द बंगाल चैप्टर, लिटिल साइबेरिया और ड्रैगन शामिल है.

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स 21 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर टी. विजय (वीर पहाड़िया) और विंग कमांडर के. ओ. आहूजा (अक्षय कुमार) की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर ऐतिहासिक हमला करते हैं.

रिवेलेशन्स

नेटफ्लिक्स इस वीक आपको जबरदस्त कोरियाई ड्रामा रिवेलेशन्स भी देखने को मिलेगा. कहानी एक पादरी की है, जो जासूस के साथ मिलकर एक लापता व्यक्ति को ढूढ़ने का प्रयास करते है. जांच के दौरान, वे खतरनाक रास्तों पर चलते हैं. इसे 21 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

कन्नेड़ा

कन्नेड़ा एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें परमिश वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी निम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1984 के सिख विरोधी दंगों की क्रूरता से बचकर कनाडा में एक बेहतर जीवन की उम्मीद में बस जाता है. सीरीज 21 मार्च 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

ड्रैगन

अश्वथ मरिमुथु की ओर से निर्देशित ड्रैगन में प्रदीप रंगनाथन मुख्य भूमिका में हैं. तमिल फिल्म प्रदीप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली कंप्यूटर साइंस का छात्र है. फिल्म 21 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

लिटिल साइबेरिया

लिटिल साइबेरिया नेटफ्लिक्स की पहली फिनिश फीचर फिल्म है. यह एक धर्मनिष्ठ पादरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने छोटे से शहर में उल्कापिंड के गिरने के बाद अपने विश्वास पर सवाल उठाने लगता है. यह फिल्म 21 मार्च 2025 को रिलीज होगी.

खाकी: द बंगाल चैप्टर

खाकी: द बंगाल चैप्टर एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. कहानी आईपीएस अधिकारी अर्जुन मैत्रा की है, जो कोलकाता में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. यह सीरीज 20 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी

ऑफिसर ऑन ड्यूटी एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 20 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. दर्शक इसे मलयालम, हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >